Header Image

दिवाली से पहले सावधान! WhatsApp-Instagram ठगी से बचें अकाउंट सुरक्षित

दिवाली से पहले सावधान! WhatsApp-Instagram ठगी से बचें अकाउंट सुरक्षित

Last Updated Oct - 10 - 2025, 11:44 AM | Source : Fela News

Online Fraud: भारत में त्योहारों का मौसम मतलब खरीदारी का समय। हर कोई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अच्छे डिस्काउंट्स का फायदा लेना चाहता है।
WhatsApp-Instagram ठगी से बचें अकाउंट सुरक्षित
WhatsApp-Instagram ठगी से बचें अकाउंट सुरक्षित

Online Fraud: भारत में त्योहारों का मौसम खरीदारी का मौसम भी है। हर कोई ऑनलाइन अच्छे डिस्काउंट्स का फायदा उठाना चाहता है। लेकिन इस दौरान ऑनलाइन ठग भी सक्रिय हो जाते हैं और आपकी छोटी सी गलती उन्हें आपके अकाउंट तक पहुँचने का मौका दे सकती है। खासकर WhatsApp, Instagram और अन्य सोशल मीडिया पर ऐसे स्कैम तेजी से फैलते हैं, जो दीवाली ऑफर्स और स्पेशल डिस्काउंट्स के नाम पर लोगों को फंसाते हैं।

फेक दीवाली डिस्काउंट्स से रहें सावधान

सबसे आम स्कैम है फर्जी वाउचर या दीवाली सेल लिंक। स्कैमर्स “50% दीवाली स्पेशल डिस्काउंट” जैसे लिंक भेजते हैं। जैसे ही आप क्लिक करते हैं, आप नकली वेबसाइट पर पहुँच जाते हैं और आपकी पर्सनल जानकारी और बैंक डिटेल्स चोरी हो सकती हैं। इससे आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।

WhatsApp पर फिशिंग लिंक

WhatsApp पर ऐसे मैसेज मिलते हैं जैसे “क्लिक करें और पाएं दीवाली गिफ्ट”। इन मैसेज के साथ लिंक या इमेज होती है। क्लिक करते ही आपका डेटा चोरी हो सकता है। इन लिंक में मैलवेयर या ट्रैकर्स भी छिपे होते हैं, जो आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

फ्री गिफ्ट का झांसा

Instagram या WhatsApp पर स्कैमर्स कहते हैं कि आपने फ्री iPhone या कोई बड़ा गिफ्ट जीता है। फिर वे “कूरियर चार्ज” के नाम पर पैसे मांगते हैं। जैसे ही आप पैसे भेजते हैं, आपका पैसा गायब हो जाता है।

फर्जी दीवाली इवेंट और गिफ्ट कार्ड स्कीम

कई स्कैमर्स किसी अज्ञात नंबर से कहते हैं कि आपके इलाके में कोई दीवाली इवेंट या स्पेशल गिफ्ट कार्ड ऑफर चल रहा है। बिना जांच के पैसे भेजने पर बाद में पता चलता है कि ऐसा कोई इवेंट था ही नहीं। कुछ फेक ई-ग्रीटिंग कार्ड्स में वायरस या हैकिंग सॉफ्टवेयर भी हो सकते हैं, जो आपके फोन से डेटा चुरा सकते हैं।

सुरक्षित रहने के आसान तरीके

  • किसी अनजान नंबर या अकाउंट से आए लिंक पर कभी क्लिक न करें।
  • अगर ऑफर या गिफ्ट बहुत अच्छा लगे, तो पहले उसकी सत्यता जांचें।
  • किसी भी इवेंट या सेल में पैसे भेजने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांड पेज पर जानकारी देखें।
  • फोन की लोकेशन और मीडिया परमिशन सीमित रखें।
  • अतिरिक्त लालच से बचें, क्योंकि यही ठगों का सबसे बड़ा हथियार है

यह भी पढ़ें: 

Billionaires in India: देश के शहरों में सबसे ज्यादा अरबपति, आपका शहर शामिल?

Share :

Trending this week

OTG या माइक्रोवेव कौन बेहतर?

May - 29 - 2026

Microwave vs OTG: गर्मियों के मौसम में किचन में कुछ मिनट खड़े होकर ... Read More

पुराना फोन बेचने से पहले हटाएं ये चीजें

May - 29 - 2026

Cyber Fraud Prevention: नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद लोग अक्सर अपना पु... Read More

बार-बार AC ऑन-ऑफ करना पड़ सकता है भारी, बढ़ेगा बिल!

May - 26 - 2026

AC Use Tips: देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कई... Read More