Fela News Lifestyle Header Banner

गेमिंग लैपटॉप पर बंपर ऑफर, Amazon-Flipkart सेल में धूम

गेमिंग लैपटॉप पर बंपर ऑफर, Amazon-Flipkart सेल में धूम

Last Updated Sep - 23 - 2025, 05:11 PM | Source : Fela News

Gaming Laptops: त्योहारी सीजन में Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल शुरू हो गई है. इसमें स्मार्टफोन, टीवी, हेडफोन और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप्स पर शानदार डिस्काउ
गेमिंग लैपटॉप पर बंपर ऑफर
गेमिंग लैपटॉप पर बंपर ऑफर

Gaming Laptops: त्योहारी सीजन में Amazon और Flipkart की मेगा सेल शुरू हो गई है. इस दौरान स्मार्टफोन, टीवी, हेडफोन से लेकर गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप्स पर शानदार ऑफ़र मिल रहे हैं. अगर आप लंबे समय से बजट-फ्रेंडली और दमदार गेमिंग लैपटॉप ढूंढ रहे थे, तो इस बार RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड वाले मॉडल्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

Acer Aspire 7

Flipkart पर यह सबसे सस्ते RTX 3050 लैपटॉप्स में से एक है, जिसकी कीमत करीब 52,989 रुपये है. इसमें Intel Core i5 (13th Gen), 16GB RAM, 512GB SSD और 144Hz डिस्प्ले मिलता है. वजन सिर्फ 2 किलो है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है.

Acer Nitro V

Amazon पर Acer Nitro V 57,499 रुपये में मिल रहा है. इसमें Ryzen 5 6600H प्रोसेसर, RTX 3050, 16GB DDR5 RAM और 165Hz डिस्प्ले है, जो ई-स्पोर्ट्स गेम्स के लिए खास है.

Lenovo LOQ

अपग्रेडेड परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए Lenovo LOQ अच्छा विकल्प है. 63,990 रुपये में यह Intel Core i5-12450HX, 16GB DDR5 RAM और 144Hz डिस्प्ले के साथ आता है. इसकी ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन दोनों के लिए परफेक्ट है.

Acer ALG और HP Victus

Acer ALG में Core i7-13620H और RTX 3050 है, जिसकी कीमत 65,990 रुपये है. HP Victus Ryzen 7 7445HS के साथ आता है और 66,990 रुपये में ऑल-राउंडर परफॉर्मेंस देता है.

बैंक ऑफर्स और EMI

डिस्काउंट के अलावा HDFC, ICICI और SBI जैसे बैंकों के कार्ड से इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. साथ ही नो-कॉस्ट EMI और कैशबैक ऑफर्स से ये लैपटॉप और भी सस्ते पड़ सकते हैं.

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More