Fela News Lifestyle Header Banner

ChatGPT यूजर्स सावधान! ये गलती की तो अकाउंट खाली हो

ChatGPT यूजर्स सावधान! ये गलती की तो अकाउंट खाली हो

Last Updated Mar - 06 - 2026, 01:09 PM | Source : Fela News

ChatGPT Use: एआई कई काम आसान कर सकता है, लेकिन पासवर्ड बनाने के लिए ChatGPT जैसे चैटबॉट पर भरोसा करना सुरक्षित नहीं है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये ऐसे पासवर्ड बना सकते हैं जिन्हें आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है, जिससे अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है.
ChatGPT यूजर्स सावधान!
ChatGPT यूजर्स सावधान!

ChatGPT Use: आजकल लोग घर और ऑफिस के कई कामों के लिए ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि पासवर्ड बनाने के लिए एआई पर भरोसा करना सुरक्षित नहीं है। एक रिसर्च में सामने आया है कि एआई मॉडल कई बार ऐसे पासवर्ड बनाते हैं, जिनका पैटर्न एक जैसा होता है और उन्हें आसानी से समझा जा सकता है।

स्टडी में पाया गया कि ChatGPT, Claude और Gemini जैसे चैटबॉट्स ने कई ऐसे पासवर्ड बनाए जो देखने में मजबूत लगते थे, लेकिन उनमें एक जैसा पैटर्न था। Claude AI ने 50 पासवर्ड बनाए, जिनमें से सिर्फ 23 ही अलग थे। वहीं एक पासवर्ड को कई बार दोहराया गया। ChatGPT ने भी मजबूत पासवर्ड बनाए, लेकिन उनमें भी एक जैसा ढांचा देखा गया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि पासवर्ड जैसी पूरी तरह रैंडम चीज के लिए एआई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, चैटबॉट अक्सर वही जवाब देते हैं जो उन्हें सबसे संभावित लगता है। इसलिए कई बार अलग-अलग चैट में भी मिलते-जुलते नतीजे सामने आते हैं।

आज के समय में ज्यादातर लोग मोबाइल से ही बैंकिंग और पैसों का लेन-देन करते हैं। ऐसे में अगर कमजोर या आसानी से समझ में आने वाला पासवर्ड इस्तेमाल किया जाए तो साइबर अपराधियों के लिए अकाउंट हैक करना आसान हो सकता है। इसलिए हमेशा मजबूत और अलग पासवर्ड इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़े 

WhatsApp में बड़ा बदलाव: SIM बाइंडिंग नहीं की तो नुकसान

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More