Fela News Lifestyle Header Banner

UPI करते समय ये गलतियां न करें, पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

UPI करते समय ये गलतियां न करें, पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Last Updated Sep - 13 - 2025, 12:07 PM | Source : Fela News

देश में कैशलेस ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ रहे हैं और लोग UPI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय सतर्क नहीं रहने पर आपका बैंक अकाउंट खाली हो
UPI करते समय ये गलतियां न करें
UPI करते समय ये गलतियां न करें

नोटबंदी के बाद से कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ गए हैं और अब ज्यादातर लोग सीधे UPI से ही पेमेंट करते हैं। कॉलेज की फीस भरना हो या रेस्टोरेंट में बिल देना, हर जगह UPI का इस्तेमाल हो रहा है। स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक सभी इसे यूज कर रहे हैं। लेकिन इसी वजह से साइबर अपराधियों की भी नजर UPI पर रहती है। ये छोटी-सी गलती का इंतजार करते हैं और जैसे ही गलती होती है, आपका अकाउंट खाली हो सकता है। इसलिए UPI इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें।

अनजान व्यक्ति को UPI PIN न बताएं

कभी भी फोन कॉल या मैसेज में किसी अनजान व्यक्ति को अपना UPI PIN न दें। ऐसा करने से आप सीधे उन्हें अपना बैंक अकाउंट एक्सेस दे देते हैं। ध्यान रखें कि बैंक का कोई अधिकारी भी कभी आपसे UPI PIN नहीं पूछेगा।

पे रिक्वेस्ट पर सतर्क रहें

UPI में पे रिक्वेस्ट का ऑप्शन होता है। अक्सर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इसे यूज करते हैं। लेकिन अगर कोई अनजान व्यक्ति या वेबसाइट पे रिक्वेस्ट भेजे तो उसे रिजेक्ट कर दें।

QR कोड स्कैन करते समय सावधानी बरतें

हर QR कोड पेमेंट के लिए नहीं होता। फ्रॉडस्टर फर्जी QR कोड लगाकर लोगों को धोखा दे सकते हैं। सार्वजनिक जगहों पर QR स्कैन करते समय सतर्क रहें और शक होने पर दूसरे तरीके से पेमेंट करें।

सिर्फ ऑफिशियल ऐप्स का इस्तेमाल करें

सिर्फ बैंक या भुगतान ऐप्स के ऑफिशियल ऐप्स ही डाउनलोड करें। किसी अनजान लिंक से ऐप डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। ये आपकी जानकारी और पासवर्ड चुरा सकते हैं।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More