Fela News Lifestyle Header Banner

इंस्टाग्राम रील डाउनलोड करें बिना किसी ऐप के, आसान तरीके

इंस्टाग्राम रील डाउनलोड करें बिना किसी ऐप के, आसान तरीके

Last Updated Jan - 17 - 2026, 11:51 AM | Source : Fela news

इंस्टाग्राम पर कोई रील पसंद आए और उसे डाउनलोड करना चाहें, तो सीधे इंस्टाग्राम से यह संभव नहीं है। लेकिन कुछ आसान और लीगल तरीकों से आप इसे अपने डिवाइस में सेव कर
इंस्टाग्राम रील डाउनलोड करें बिना किसी ऐप के
इंस्टाग्राम रील डाउनलोड करें बिना किसी ऐप के

इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते समय अगर आपको किसी और की रील पसंद आ जाए, तो उसे सीधे डाउनलोड नहीं किया जा सकता। इंस्टाग्राम दूसरे क्रिएटर्स की रील डाउनलोड करने की अनुमति नहीं देती। थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद से तो संभव है, लेकिन यह नियमों का उल्लंघन हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान और लीगल तरीके बता रहे हैं, जिससे आप अपनी पसंदीदा रील्स को दोबारा देख सकते हैं या सुरक्षित तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।

लीगल तरीका क्या है?

किसी यूजर की अनुमति के बिना उनकी रील डाउनलोड या रिपोस्ट करना इंस्टाग्राम के नियमों के खिलाफ है और इससे आपका अकाउंट ब्लॉक भी हो सकता है।

अपनी रील डाउनलोड करें

आप अपनी रील्स को सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रील खोलें, थ्री-डॉट मेनू पर टैप करें और डाउनलोड ऑप्शन चुनें। रील आपके डिवाइस में सेव हो जाएगी।

रील को सेव करें

अगर कोई रील पसंद आई है और आप इसे दोबारा देखना चाहते हैं, तो बुकमार्क आइकन पर टैप करके रील को अपने अकाउंट पर सेव कर लें। यह पूरी तरह लीगल तरीका है।

क्रिएटर से अनुमति लें

अगर किसी और की रील डाउनलोड करनी है, तो सीधे क्रिएटर से परमिशन लें। आप उन्हें ऑरिजनल फाइल की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। कई क्रिएटर, अगर आप क्रेडिट देने के लिए तैयार हैं, तो अपनी फाइल शेयर कर सकते हैं। इस तरह आप इंस्टाग्राम के नियमों का उल्लंघन किए बिना रील डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

iPhone Fold में Liquid Metal हिंज, जानिए क्या खास होगी तकनीक

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More