Fela News Lifestyle Header Banner

Facebook-Instagram अब फ्री नहीं, हर महीने लगेगा चार्ज!

Facebook-Instagram अब फ्री नहीं, हर महीने लगेगा चार्ज!

Last Updated Sep - 27 - 2025, 03:43 PM | Source : Fela News

Facebook and Instagram: फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है. लोग इन्हें मनोरंजन और दोस्तों से जुड़े रहने के लिए यूज़ करते हैं.
Facebook-Instagram अब फ्री नहीं
Facebook-Instagram अब फ्री नहीं

Facebook and Instagram: फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनियाभर में खूब इस्तेमाल किए जाते हैं. लोग इन्हें मनोरंजन और दोस्तों से जुड़े रहने के लिए यूज़ करते हैं. अब तक ये प्लेटफॉर्म बिल्कुल फ्री थे, लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा.

यूके में अब फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने के लिए हर महीने पैसे देने होंगे, अगर आप बिना ऐड्स का वर्जन इस्तेमाल करना चाहते हैं. मेटा ने बताया है कि यूज़र्स वेब पर हर महीने £2.99 (करीब ₹300) और मोबाइल पर £3.99 (करीब ₹400) देकर एड-फ्री वर्जन चला सकते हैं. जिन लोगों के पास फेसबुक और इंस्टाग्राम लिंक्ड अकाउंट हैं, उन्हें सिर्फ एक सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

ये बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि मेटा पर आरोप था कि वह यूज़र्स का डेटा लेकर पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखाता है. अब कंपनी ने विकल्प दिया है—या तो फ्री में फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाइए और ऐड्स देखिए, या फिर पैसे देकर एड-फ्री एक्सपीरियंस पाइए.

यूरोप और यूके का रुख इसमें अलग है. यूरोप ने मेटा पर पहले ही भारी जुर्माना लगाया और कहा कि कंपनी को कम डेटा इस्तेमाल करके भी मुफ्त वर्जन देना चाहिए. जबकि यूके का इन्फॉर्मेशन कमिश्नर ऑफिस (ICO) इस फैसले का समर्थन कर रहा है. उनका कहना है कि अब लोग अपने डेटा और ऐड्स पर ज्यादा कंट्रोल पा सकेंगे.

अब यूके में लोगों के पास दो विकल्प हैं—मुफ्त में फेसबुक-इंस्टाग्राम ऐड्स के साथ इस्तेमाल करें या फिर हर महीने कुछ पाउंड देकर बिना ऐड्स का मज़ा लें. यह बदलाव दिखाता है कि अलग-अलग देशों में डेटा प्राइवेसी और डिजिटल रेगुलेशन को लेकर अलग नियम बन रहे हैं.

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More