Fela News Lifestyle Header Banner

ऑनलाइन फ्रॉड शिकायत में भी खतरा, FBI ने दी चेतावनी

ऑनलाइन फ्रॉड शिकायत में भी खतरा, FBI ने दी चेतावनी

Last Updated Sep - 25 - 2025, 06:20 PM | Source : Fela News

आजकल दुनिया भर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिकी एजेंसी FBI ने चेतावनी दी है कि लोग ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत करते समय भी फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।
ऑनलाइन फ्रॉड शिकायत में भी खतरा
ऑनलाइन फ्रॉड शिकायत में भी खतरा

अगर आप ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत कर रहे हैं और उसी दौरान फिर से फ्रॉड हो जाए, तो यह बहुत ही परेशान करने वाली स्थिति होगी। अमेरिका में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां साइबर अपराधी सरकारी वेबसाइट की नकल कर फर्जी पोर्टल बना रहे हैं और लोग वहीं जाकर अपनी जानकारी दे देते हैं, जिससे उनका डेटा और पैसे चोरी हो रहे हैं। इसे देखते हुए FBI ने चेतावनी जारी की है।

मामले का विवरण:

FBI का इंटरनेट क्राइम कंप्लेंट सेंटर (IC3) साइबर क्राइम दर्ज करने का पोर्टल है। पिछले साल यहां 8 लाख से ज्यादा शिकायतें आई थीं, जिनमें 16.6 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। अब अपराधियों ने इसी पोर्टल की नकल कर फर्जी वेबसाइट बना ली है। इसका नाम और डिजाइन असली से मिलता-जुलता है, जिससे लोग असली साइट पहचान नहीं पाते। फर्जी साइट पर लोग अपना नाम, पता, ईमेल और बैंक डिटेल जैसी संवेदनशील जानकारी दे देते हैं।

सुरक्षित रहने के तरीके:

  • किसी भी पोर्टल पर शिकायत करने से पहले उसका URL ध्यान से देखें। स्पेलिंग मिस्टेक होने पर सावधान हो जाएं।
  • ऑनलाइन शिकायत करते समय सीधे पूरा URL टाइप करें और सर्च रिजल्ट के लिंक पर क्लिक न करें।
  • पोर्टल को अच्छे से जांच लें। कुछ भी संदिग्ध लगे तो संबंधित एजेंसी से संपर्क करें।
  • सरकारी अधिकारी कभी भी आपका पिन नंबर या बैंक डिटेल नहीं मांगते। अगर कोई मांग रहा है, तो यह स्कैम है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More