Fela News Lifestyle Header Banner

चार्जर भूल जाइए! Realme ला रहा है 10,001mAh बैटरी फोन

चार्जर भूल जाइए! Realme ला रहा है 10,001mAh बैटरी फोन

Last Updated Jan - 20 - 2026, 06:14 PM | Source : Fela News

Realme जल्द 10,001 mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन ला सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर कई दिन चलेगा। इससे पावर बैंक और चार्जर की टेंशन खत्म होगी।
Realme ला रहा है 10,001mAh बैटरी फोन
Realme ला रहा है 10,001mAh बैटरी फोन

स्मार्टफोन यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी बैटरी जल्दी खत्म होना है। दिन में एक या दो बार फोन चार्ज करना अब आम बात हो गई है। लेकिन अब यह समस्या जल्द ही इतिहास बन सकती है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बैटरी को लेकर बड़ा बदलाव आने वाला है और इसकी शुरुआत करने जा रही है Realmel 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें 10,001mAh की जबरदस्त बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर हफ्ते भर तक चल सकता है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यूजर्स को चार्जर या पावर बैंक साथ रखने की जरूरत लगभग खत्म हो जाएगी। 

बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़ा कदम 

Realme इससे पहले भी 10,000mAh बैटरी वाले फोन का कॉन्सेप्ट दिखा चुकी है। अब खबर है कि कंपनी इस बैटरी टेक्नोलॉजी को मास प्रोडक्शन में ले जा रही है। माना जा रहा है कि यह फोन Realme P4 Power सीरीज के तहत लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना साफ है कि इसका फोकस सिर्फ और सिर्फ लंबी बैटरी लाइफ पर होगा। 

कंपनी के प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह फोन बैलेंस्ड मोड में कई दिनों तक लगातार काम कर सकता है। इसमें एडवांस बैटरी सेफ्टी फीचर्स और स्मार्ट पावर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी दी जाएगी, ताकि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का तापमान और परफॉर्मेंस कंट्रोल में रहे। 

Realme अकेली नहीं है इस रेस में 

10,000mAh से ज्यादा बैटरी वाला फोन लाने वाली Realme पहली कंपनी नहीं होगी। हाल ही में Honor ने अपना HONOR Power 2 लॉन्च किया है, जिसमें 10,080mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। 

इसके अलावा Xiaomi भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि OnePlus और Oppo भी इसी साल 10,000mAh बैटरी वाले फोन पेश कर सकती हैं। 

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा 

अगर 10,001mAh बैटरी वाला फोन मार्केट में सफल होता है, तो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। लंबी ट्रैवलिंग, गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑफिस वर्क के दौरान बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म हो जाएगी। 

कुल मिलाकर, आने वाला समय स्मार्टफोन बैटरी के लिहाज से क्रांतिकारी साबित हो सकता है। Realme का यह कदम न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि पूरी मोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है।

यह भी पढ़ें: 

क्या सच में 10000mAh वाला फोन आ रहा है

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More