Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली में Work From Home के नाम पर ठगी! जानिए कैसे ठगा और कैसे बचें

दिल्ली में Work From Home के नाम पर ठगी! जानिए कैसे ठगा और कैसे बचें

Last Updated Jul - 24 - 2025, 05:38 PM | Source : Fela News

Work From Home Scam: दिल्ली पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने वाले 4 लोगों को पकड़ा है। इन पर एक व्यक्ति से 17 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है।
दिल्ली में Work From Home के नाम पर ठगी!
दिल्ली में Work From Home के नाम पर ठगी!

Work From Home Scam: दिल्ली पुलिस ने एक वर्क फ्रॉम होम स्कैम का खुलासा किया है, जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर एक शख्स से 17.49 लाख रुपये ठगने का आरोप है।

कैसे देते थे धोखा?

ये लोग सोशल मीडिया पर फर्जी जॉब ऑफर देकर लोगों को फंसाते थे। शुरुआत में रिव्यू के बदले 50 रुपये देकर भरोसा जीतते, फिर ज्यादा कमाई का लालच देकर प्रीपेड क्रिप्टो ट्रांजैक्शन करवाते थे। धीरे-धीरे लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लेते।

  • आरोपी कौन हैं?

गिरफ्तार लोगों में अंकुर मिश्रा, क्रतरथ, विश्वास शर्मा और केतन मिश्रा शामिल हैं। पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन और सीसीटीवी से इनकी पहचान हुई।

  • कहां-कहां फैला था गिरोह?

यह गिरोह सिर्फ दिल्ली में नहीं, लखनऊ, आगरा, भोपाल और शिवपुरी जैसे शहरों में भी एक्टिव था।

  • पैसे कहां जाते थे?

गिरोह बैंक खातों के जरिए पैसे घुमाकर उन्हें USDT जैसी क्रिप्टोकरेंसी में बदल देता था ताकि पकड़े न जाएं। पुलिस अब इनके बाकी साथियों और पैसों की लोकेशन पता कर रही है।

ऐसे बचें ऐसे फ्रॉड से:

  1. बहुत ज्यादा पैसे का वादा करने वाली जॉब से सावधान रहें।
  2. जॉब ऑफर में बार-बार टाइपो या गलतियां दिखें तो सतर्क हो जाएं।
  3. अगर नौकरी का काम या जानकारी साफ नहीं दी गई हो, तो ऑफर से दूर रहें।
  4. रजिस्ट्रेशन या ट्रेनिंग के नाम पर पैसे मांगने वाली नौकरी अक्सर फर्जी होती है।
  5. कंपनी की वेबसाइट, फोन नंबर और पता जरूर चेक करें।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More