Last Updated Jun - 20 - 2025, 12:13 PM | Source : Fela News
Gmail पर अनचाहे ईमेल्स से छुटकारा पाने के लिए 'Unsubscribe' बटन दबाना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। साइबर ठग नकली लिंक भेजकर आपकी जानकारी चुरा सकते हैं और आपको ठग
आजकल ऑनलाइन ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसा रहे हैं। अब उन्होंने एक ऐसा तरीका चुना है जिससे हम सभी लगभग रोज़ सामना करते हैं—ईमेल का 'Unsubscribe' बटन। अगर आप भी रोज़ आने वाले प्रमोशनल ईमेल्स से परेशान होकर इस बटन पर क्लिक करते हैं, तो अब आपको सतर्क होने की ज़रूरत है, क्योंकि ये एक नया स्कैम बन गया है
कैसे होता है ये स्कैम?
ठग फर्जी ईमेल भेजते हैं जो असली न्यूज़लेटर या प्रमोशनल साइट की तरह लगते हैं। जैसे ही आप ‘Unsubscribe’ लिंक पर क्लिक करते हैं, वो लिंक आपके ईमेल को एक्टिव बता देता है। इसके बाद ठग आपको और ज्यादा स्कैम मेल्स, फर्जी ऑफर्स या बैंक के नाम पर धोखाधड़ी वाले मैसेज भेजते हैं।
क्या खतरा हो सकता है?
इन नकली ईमेल्स के लिंक में ट्रैकिंग कोड या वायरस हो सकते हैं, जो आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं या आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
खुद को सुरक्षित कैसे रखें?
याद रखें:
हर 'Unsubscribe' बटन सुरक्षित नहीं होता। थोड़ा सतर्क रहेंगे तो ऑनलाइन फ्रॉड से बचना बिल्कुल आसान है। सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Feb - 23 - 2026
Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S26 Series को लॉन्च करने की तै... Read More