BGMI खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी! अपडेट 3.8 में आया नया Steampunk मोड और नए दमदार हथियार,
BGMI खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी! अपडेट 3.8 में आया नया Steampunk मोड और नए दमदार हथियार,
Last Updated May - 15 - 2025, 03:58 PM | Source : Fela News
इस बार गेम में एक नया और मजेदार मोड आया है – Steampunk Frontier, जो भविष्य के स्टीमपंक शहर Aetherholm पर आधारित है।
अपडेट 3.8 में आया नया Steampunk मोड और नए दमदार हथियार,
भारत में करोड़ों गेमर्स का पसंदीदा गेम BGMI अब और भी मजेदार हो गया है। Krafton India ने BGMI का नया 3.8 अपडेट लॉन्च किया है, जो खासतौर पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है।
इस अपडेट में क्या नया है?
Steampunk Frontier मोड: यह नया मोड एक फ्यूचर सिटी Aetherholm पर आधारित है। इसमें खिलाड़ी टेक्नोलॉजी और एक्शन का शानदार अनुभव लेंगे।
- 15 मई से 14 जुलाई तक उपलब्ध
- टाइटेन बैटल: बड़े दुश्मनों से लड़ाई
- स्लाइड रेल्स: तेज मूवमेंट
- हॉट एयर बलून: ऊपर से हमला
- साइक्लोन कोस्टर: चुपके से दुश्मन के पास पहुंचने का तरीका
- सीक्रेट ट्रेजर रूम: दमदार लूट
- ODM गियर और जाइंट फॉर्म: Attack on Titan ऐनिमे से प्रेरित ताकतें
BGMI एनिवर्सरी सेलिब्रेशन
- नए Anniversary Edition Crate में हथियारों की खास स्किन्स, बैकपैक्स और नई लॉबी थीम्स।
- गेमप्ले में सुधार और नए फीचर
- Fila UAZ गाड़ी: ज्यादा मजबूत
- Driver Shooting: गाड़ी चलाते हुए भी फायरिंग
- JS9 SMG: नया हल्का हथियार
- Solo Arena Mode: 1v1 लड़ाई (लेवल 10 से ऊपर)
भारत के लिए खास कंटेंट
- Sting Energy Drink अब BGMI का पावर-अप पार्टनर
- Discovery Island Event (17 मई से 1 जुलाई): खिलाड़ी Exploration Points कमा सकते हैं, जिससे BMPS 2025 का प्राइज पूल ₹4 करोड़ तक बढ़ेगा।
Share :