Fela News Lifestyle Header Banner

Gmail को हैकिंग से बचाने के लिए गूगल ने अपनाया नया तरीका, जानिए क्या है

Gmail को हैकिंग से बचाने के लिए गूगल ने अपनाया नया तरीका, जानिए क्या है

Last Updated Jun - 12 - 2025, 02:38 PM | Source : Fela News

आप अपने GMAIL अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं और सोचते हैं कि आपका जीमेल और फोन दोनों सुरक्षित हैं।
Gmail को हैकिंग से बचाने के लिए गूगल ने अपनाया नया तरीका
Gmail को हैकिंग से बचाने के लिए गूगल ने अपनाया नया तरीका

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है। हर किसी के पास मोबाइल है, जिससे लोग बैंकिंग, पढ़ाई, फोटोग्राफी और कई दूसरे काम करते हैं। ऐसे में Gmail अकाउंट का सुरक्षित होना बहुत जरूरी हो गया है।

हर दिन बैंकिंग फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए Google समय-समय पर अपने यूजर्स को सुरक्षा से जुड़ी सलाह देता है।

अब सिर्फ पासवर्ड से नहीं होगा काम

अब तक आप Gmail में पासवर्ड डालकर लॉगिन करते थे और सोचते थे कि आपका अकाउंट सुरक्षित है। लेकिन अब Google का कहना है कि सिर्फ पासवर्ड भरोसेमंद नहीं है, क्योंकि इसे हैक किया जा सकता है।

Google की नई सलाह – PASSKEY का इस्तेमाल करें

Google के मुताबिक अब Gmail साइन इन के लिए पासवर्ड की जगह Passkey का इस्तेमाल करें। इससे आपका Gmail ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

क्या है Passkey?

Passkey एक नया तरीका है जिससे आप Gmail में साइन इन करते हैं। इसमें पासवर्ड नहीं, बल्कि आपका चेहरा (Face ID), उंगली की छाप (Fingerprint) या पिन लगता है। इसका मतलब है कि बिना आपकी अनुमति कोई भी अकाउंट लॉगिन नहीं कर सकता।

Passkey कैसे बनाएं?

  • Passkey बनाने के लिए आपके पास ये डिवाइस होना जरूरी है:
  • कंप्यूटर: Windows 10, macOS Ventura या ChromeOS 109 वाला सिस्टम
  • मोबाइल: Android 9 या iOS 16 से ऊपर का वर्जन

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More