Fela News Lifestyle Header Banner

Google Chrome यूजर्स पर बड़ा खतरा सरकार ने दी चेतावनी

Google Chrome यूजर्स पर बड़ा खतरा सरकार ने दी चेतावनी

Last Updated Nov - 05 - 2025, 11:38 AM | Source : Fela News

अगर आप कंप्यूटर पर गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान रहें. भारत सरकार ने इसके लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है.
Google Chrome यूजर्स पर बड़ा खतरा
Google Chrome यूजर्स पर बड़ा खतरा

Google Chrome दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वेब ब्राउजर है, लेकिन अब भारत में इसके यूजर्स के लिए खतरा बढ़ गया है. Windows, macOS और Linux पर इसके कुछ पुराने वर्जन में ऐसी खामियां मिली हैं जिनसे हैकर्स आपका डेटा चुरा सकते हैं. इसी वजह से भारत सरकार की एजेंसी CERT-In ने हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है.

कौन से वर्जन हैं खतरनाक:

Linux के 142.0.7444.59 से पुराने वर्जन, और Windows व Mac के 142.0.7444.59/60 से पुराने वर्जन में सुरक्षा खामियां पाई गई हैं. इन बग्स के जरिए हैकर्स सिस्टम की सिक्योरिटी तोड़कर आपके कंप्यूटर और डेटा तक पहुंच सकते हैं.

क्या हो सकता है नुकसान:

इन खामियों की वजह से हैकर्स आपके सिस्टम पर कंट्रोल ले सकते हैं, निजी जानकारी चुरा सकते हैं या स्पूफिंग अटैक कर सकते हैं.

क्या करें यूजर्स:

सरकार ने सलाह दी है कि जो लोग पुराने वर्जन पर हैं, वे तुरंत Google Chrome को अपडेट करें. गूगल ने इन खामियों को ठीक करने के लिए नया सिक्योरिटी पैच जारी किया है. साथ ही, भविष्य में ऐसे साइबर हमलों से बचने के लिए अपने सिस्टम और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें- 

AI से रातोंरात अमीर बने ये जीनियस दुनिया के सबसे यंग अरबपतियों में दो भारतीय शामिल

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More