Fela News Lifestyle Header Banner

Fake कॉल्स पर अलर्ट देगा फोन, Google ला रहा नया फीचर

Fake कॉल्स पर अलर्ट देगा फोन, Google ला रहा नया फीचर

Last Updated Apr - 18 - 2026, 04:29 PM | Source : Fela News

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए राहत, Google ला रहा वेरिफाइड कॉलर फीचर; फेक और बैंक स्कैम कॉल्स की पहले ही पहचान कर फोन देगा अलर्ट, फ्रॉड से बचाव होगा आसान
Fake कॉल्स पर अलर्ट देगा फोन
Fake कॉल्स पर अलर्ट देगा फोन

Android Verified Caller Feature: फेक कॉल और बैंक फ्रॉड से परेशान एंड्रॉयड यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। Google अब ऐसा नया सिक्योरिटी फीचर लाने की तैयारी में है, जो आने वाले कॉल को पहले ही पहचानकर यूजर्स को अलर्ट कर देगा। यह फीचर सीधे फोन सिस्टम में काम करेगा, जिससे सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी।

क्या है वेरिफाइड कॉलर फीचर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल एक नया “वेरिफाइड कॉलर” फीचर डेवलप कर रहा है, जो गूगल प्ले सर्विसेज का हिस्सा होगा। इसका मकसद स्कैमर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले “स्पूफिंग” तकनीक को रोकना है, जिसमें धोखेबाज बैंक या हेल्पलाइन नंबर जैसा दिखाकर कॉल करते हैं। यह फीचर ऐसे संदिग्ध कॉल्स को पहचानकर पहले ही चेतावनी देगा।

पुराने फीचर से कितना अलग?

अब तक एंड्रॉयड में वेरिफाइड कॉल्स फीचर केवल गूगल फोन ऐप तक सीमित था, लेकिन नया सिस्टम पूरे एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। इसका फायदा वीवो, ओप्पो, सैमसंग, रियलमी और वनप्लस जैसे सभी स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगा।

बैंक फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक

इस फीचर का फोकस “डू नॉट ओरिजिनेट” (DNO) नंबर के गलत इस्तेमाल को रोकना है। ये वही नंबर होते हैं जो सिर्फ कॉल रिसीव करने के लिए होते हैं, लेकिन स्कैमर्स इन्हें इस्तेमाल कर लोगों को ठगते हैं। नया सिस्टम ऐसे नंबरों को डेटाबेस से मैच कर संदिग्ध कॉल्स को फ्लैग करेगा।

यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

खास बात यह है कि बैंक ऐप्स भी अपने DNO नंबर शेयर कर सकेंगे, जिससे सिक्योरिटी और मजबूत होगी। माना जा रहा है कि इस फीचर के आने के बाद फेक कॉल और बैंक फ्रॉड के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े  

गर्मियों में स्मार्टफोन हो रहा ओवरहीट? अपनाएं ये आसान तरीके

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More