Fela News Lifestyle Header Banner

Google की नई तैयारी: एंड्रॉयड अब लैपटॉप पर भी चलेगा

Google की नई तैयारी: एंड्रॉयड अब लैपटॉप पर भी चलेगा

Last Updated Sep - 26 - 2025, 05:28 PM | Source : Fela News

गूगल और क्वालकॉम ने मिलकर घोषणा की है कि अब एंड्रॉयड का पीसी वर्जन आने वाला है, जिससे लैपटॉप और कंप्यूटर पर भी एंड्रॉयड चल सकेगा।
एंड्रॉयड अब लैपटॉप पर भी चलेगा
एंड्रॉयड अब लैपटॉप पर भी चलेगा

अब लैपटॉप भी फोन की तरह एंड्रॉयड पर चल सकेंगे। गूगल ने इसके लिए क्वालकॉम के साथ मिलकर काम किया है और दोनों ने स्नैपड्रेगन सम्मिट में इसकी पुष्टि की। पहले गूगल ChromeOS वाले लैपटॉप बना चुकी है, लेकिन वे विंडोज और मैक जैसी लोकप्रियता नहीं पा सके। अब गूगल नए लैपटॉप्स में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है।

अगले साल आएगा एंड्रॉयड पीसी वर्जन

गूगल ने कहा है कि अगले साल एंड्रॉयड का पीसी वर्जन लॉन्च होगा। अधिक जानकारी अभी साझा नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि Google I/O 2026 में इसका ऐलान होगा। इसके बाद यूजर्स मोबाइल और पीसी दोनों का अनुभव एक ही प्लेटफॉर्म पर ले सकेंगे। नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड जैसा इंटरफेस देगा और ChromeOS की मल्टीटास्किंग क्षमता भी इसमें शामिल होगी। क्वालकॉम के प्रमुख क्रिस्टियानो एमॉन ने कहा कि वे एंड्रॉयड पीसी वर्जन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विंडोज को होगी टक्कर

इस कदम से गूगल विंडोज को चुनौती देना चाहती है। हालांकि, यह आसान नहीं होगा क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज सिस्टम दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। विंडोज यूजर्स को एंड्रॉयड पर लाना गूगल के लिए चुनौती होगी। लेकिन एंड्रॉयड का पीसी वर्जन गूगल के इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा, जो पहले से फोन, टीवी, वॉच, स्मार्ट होम और कारों में काम कर रहा है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कूà... Read More

दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट!

Jun - 01 - 2026

Cheapest Internet: जहां दुनिया के कई देशों में इंटरनेट की कीमतें लगà¤... Read More

OTG या माइक्रोवेव कौन बेहतर?

May - 29 - 2026

Microwave vs OTG: गर्मियों के मौसम में किचन में कुछ मिनट खड़े होकर à¤... Read More