Header Image

सरकारी अलर्ट से हड़कंप! करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स पर बड़ा हैकिंग खतरा

सरकारी अलर्ट से हड़कंप! करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स पर बड़ा हैकिंग खतरा

Last Updated May - 09 - 2026, 05:20 PM | Source : Fela News

Snapdragon यूजर्स सावधान! सरकार ने बताया बड़ा सिक्योरिटी खतरा, हैक हो सकता है फोन. CERT-In ने गंभीर फ्लॉ की पुष्टि की है और तुरंत अपडेट इंस्टॉल करने की चेतावनी जारी की है.
करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स पर बड़ा हैकिंग खतरा
करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स पर बड़ा हैकिंग खतरा

SmartPhone Security Alert: भारत में इस्तेमाल हो रहे करोड़ों एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है. भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट में गंभीर सिक्योरिटी खामियों का खुलासा किया है. एजेंसी के मुताबिक इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स फोन में सेंध लगा सकते हैं, निजी डेटा चुरा सकते हैं और डिवाइस का कंट्रोल तक हासिल कर सकते हैं. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह खतरा सिर्फ महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि बजट और मिड-रेंज फोन भी इसकी चपेट में हैं.

किन स्मार्टफोन यूजर्स पर सबसे ज्यादा खतरा?

CERT-In की एडवाइजरी के अनुसार, कई लोकप्रिय स्नैपड्रैगन प्रोसेसर इस खतरे से प्रभावित पाए गए हैं. इनमें Snapdragon 8 Gen सीरीज, Snapdragon 7 सीरीज, Snapdragon 6 सीरीज, Snapdragon 4 Gen सीरीज और Snapdragon 888 जैसे चिपसेट शामिल हैं. यानी Samsung, Xiaomi, OnePlus, Vivo, Oppo, Realme और Motorola जैसी कई कंपनियों के फोन प्रभावित हो सकते हैं.

एजेंसी ने बताया कि इन सिक्योरिटी कमजोरियों की मदद से साइबर अपराधी रिमोट कोड एग्जीक्यूशन, मेमोरी करप्शन, डिनायल ऑफ सर्विस और प्रिविलेज एस्केलेशन जैसे हमले कर सकते हैं. आसान भाषा में कहें तो हैकर आपके फोन का सिस्टम एक्सेस कर संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना सकता है.

क्या-क्या हो सकता है नुकसान?

यह खतरा सिर्फ फोन स्लो होने या ऐप क्रैश तक सीमित नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड, फोटो, चैट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच सकते हैं. कुछ मामलों में पूरा डिवाइस भी कंट्रोल में लिया जा सकता है.

CERT-In ने बताया कि यह समस्या कमजोर इनपुट वैलिडेशन, बफर ओवरफ्लो, मेमोरी करप्शन और गलत ऑथराइजेशन जैसी तकनीकी कमियों के कारण सामने आई है. खतरा सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है. टैबलेट, वायरलेस डिवाइस, नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स और IoT डिवाइस भी इससे प्रभावित हो सकते हैं.

यूजर्स तुरंत क्या करें?

सरकारी एजेंसी ने सभी यूजर्स को तुरंत फोन का लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है. कंपनियां धीरे-धीरे सिक्योरिटी पैच जारी कर रही हैं, इसलिए फोन की सेटिंग्स में जाकर Software Update जरूर चेक करें.

इसके अलावा किसी भी अनजान वेबसाइट या थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करने से बचें. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुराने फोन सबसे ज्यादा खतरे में हो सकते हैं, क्योंकि उनमें नए सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते.

अगर आपका फोन अचानक स्लो हो रहा है, बैटरी तेजी से खत्म हो रही है या ऐप्स बार-बार बंद हो रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह साइबर अटैक का संकेत भी हो सकता है.

यह भी पढ़े 

Instagram AI creator label: Instagram पर AI पोस्ट की पहचान आसान, नकली कंटेंट अब बेनकाब

Share :

Trending this week

करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स पर बड़ा हैकिंग खतरा

May - 09 - 2026

SmartPhone Security Alert: भारत में इस्तेमाल हो रहे करोड़ों एंड्रॉयड स्... Read More

Instagram पर AI पोस्ट की पहचान आसान

May - 05 - 2026

Instagram AI creator label: सोशल मीडिया पर नकली और AI से बने पोस्ट्स की बाढ... Read More

खतरे से पहले फोन पर बजेगा अलर्ट!

May - 04 - 2026

SACHET App: अगर शनिवार को आपके मोबाइल पर अचानक तेज बीप के साथ अल... Read More