Fela News Lifestyle Header Banner

Google Gemini से अभी तक फोटो नहीं बनाई? जानें आसान तरीका

Google Gemini से अभी तक फोटो नहीं बनाई? जानें आसान तरीका

Last Updated Sep - 16 - 2025, 01:20 PM | Source : Fela News

Google Gemini Photos: सोशल मीडिया पर अब 'Vintage Saree AI Edits' का जोरदार ट्रेंड चल रहा है। अगर आप अभी तक अपनी फोटो नहीं बना पाए हैं, तो यहां उसका आसान स्टेप-ब
Google Gemini से फोटो
Google Gemini से फोटो

Google Gemini Photos: सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर हर दिन नए ट्रेंड्स वायरल होते रहते हैं। इस समय 'Vintage Saree AI Edits' का क्रेज सबसे ज्यादा है। इसमें लोग अपनी फोटो को रेट्रो साड़ी लुक में बदल रहे हैं। ये तस्वीरें इतनी खूबसूरत और यूनिक होती हैं कि हर कोई इन्हें पसंद कर रहा है। AI एडिट्स की मदद से लोग अपने लुक को फिल्मी अंदाज में देख पा रहे हैं। ये एडिट्स Google Gemini के 'Nano Banana' टूल से बनाए जाते हैं। अगर आपने अभी तक अपनी फोटो नहीं बनाई है, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार है। यहां स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया गया है।

कैसे बनाएं अपनी फोटो का रेट्रो AI वर्जन:

सबसे पहले Gemini ऐप में अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।

साइन पर क्लिक करें।

एक क्लियर और साफ फोटो अपलोड करें। अच्छी रोशनी वाली फोटो से रिजल्ट बेहतर मिलेगा।

अब बताएं कि आपको कैसी तस्वीर चाहिए, यानी प्रॉम्प्ट डालें।

AI आपकी फोटो को प्रोसेस करके तुरंत खूबसूरत रेट्रो लुक वाली इमेज बना देगा।

ध्यान रखने वाली बातें:

ट्रेंड का मज़ा लें, लेकिन अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखें। निजी तस्वीरें अपलोड करने से बचें।

सेफ्टी के लिए एडिटेड फोटो पोस्ट करने से पहले मेटाडेटा हटा सकते हैं।

Google Gemini का यह फीचर साधारण तस्वीरों को फिल्मी पोस्टर जैसी फोटो में बदल देता है।

ट्रेंड का हिस्सा बनने से पहले टूल के नियम और शर्तें पढ़ना जरूरी है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More