Fela News Lifestyle Header Banner

काम में AI का सहारा? साथियों को लग सकता आप हैं 'कामचोर'! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

काम में AI का सहारा? साथियों को लग सकता आप हैं 'कामचोर'! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Last Updated May - 17 - 2025, 03:18 PM | Source : Fela News

अगर आप ऑफिस में ChatGPT, Gemini या Copilot जैसे AI टूल्स इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाएं। नई रिसर्च बताती है कि आपके सहकर्मी आपको मेहनती और स्मार्ट नहीं, ब
काम में AI का सहारा? साथियों को लग सकता आप हैं 'कामचोर'!
काम में AI का सहारा? साथियों को लग सकता आप हैं 'कामचोर'!

AI in Work: अगर आप ऑफिस में ChatGPT, Gemini या Copilot जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। एक नई रिसर्च के मुताबिक, आपके सहकर्मी आपको मेहनती और होशियार नहीं, बल्कि 'आलसी' और 'अकुशल' समझ सकते हैं।

यह रिसर्च अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी ने की है और यह Proceedings of the National Academy of Sciences में प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि AI से काम तेजी से और बेहतर होता है, लेकिन ऑफिस में इसका सामाजिक नुकसान भी हो सकता है, जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है।

रिसर्च के मुख्य बातें:

  • 4,400 लोगों पर चार ऑनलाइन टेस्ट किए गए।
  • पहले टेस्ट में, ज्यादातर लोगों ने माना कि AI का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारी को ‘कामचोर’, ‘कम मेहनती’ और ‘कम काबिल’ समझा जाएगा।
  • दूसरे टेस्ट में, AI यूजर को ‘निर्भर’, ‘कम आत्मविश्वासी’ और ‘असहाय’ बताया गया।
  • तीसरे टेस्ट में, मैनेजर बनने पर AI यूजर वाले उम्मीदवार की भर्ती कम हुई, लेकिन अगर मैनेजर खुद AI यूजर था तो फर्क नहीं पड़ा।
  • चौथे टेस्ट में, अगर AI टूल काम में मददगार और प्रदर्शन अच्छा करता है, तो नकारात्मक सोच कम हो जाती है।

क्या AI का इस्तेमाल जरूरी है?

AI से काम आसान और तेज होता है, लेकिन इसके साथ अपनी छवि पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More