Fela News Lifestyle Header Banner

Hot and Cold AC: क्या आपका एसी अब हीटर भी बन गया ? जानें नई तकनीक सच्चाई

Hot and Cold AC: क्या आपका एसी अब हीटर भी बन गया ? जानें नई तकनीक सच्चाई

Last Updated Sep - 17 - 2025, 12:21 PM | Source : Fela News

Hot and Cold AC: पहले एसी का इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों में किया जाता था। लेकिन अब इन्हें सर्दियों में भी चलाया जा सकता है। आइए समझते हैं ये एसी कैसे काम करते हैं
आपका एसी अब हीटर भी बन गया
आपका एसी अब हीटर भी बन गया

Hot and Cold AC: जैसे-जैसे गर्मी का मौसम खत्म हो रहा है और सर्दियां नजदीक आ रही हैं, लोग हीटर खरीदने की सोचने लगे हैं। लेकिन सोचिए, अगर आपका एसी ही गर्मियों में ठंडी और सर्दियों में गर्म हवा दे सके तो? जी हां, अब यह मुमकिन है। नए हॉट एंड कोल्ड एयर कंडीशनर आपके घर को सालभर आरामदायक रख सकते हैं।

हॉट एंड कोल्ड एसी कैसे काम करता है?

ये एसी सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं, बल्कि हीटर की तरह गर्म हवा भी देते हैं। इसमें रिवर्स साइकिल हीट पंप तकनीक होती है। गर्मियों में यह सामान्य एसी की तरह काम करता है और कमरे को ठंडा करता है। जबकि सर्दियों में यह बाहर से गर्मी सोखकर कमरे के अंदर गर्म हवा छोड़ता है।

पारंपरिक हीटरों पर फायदे

पुराने हीटर ज्यादा बिजली खाते हैं और ओवरहीटिंग से आग लगने का खतरा भी रहता है।

हॉट एंड कोल्ड एसी में इनवर्टर तकनीक होती है, जो कमरे की जरूरत के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड एडजस्ट करती है। इससे बिजली बचती है और मशीन लंबे समय तक बिना खराब हुए चलती है।

जहां हीटर सिर्फ पास का इलाका गर्म करते हैं, वहीं ये एसी पूरे कमरे को समान रूप से गर्म कर देते हैं।

स्मार्ट फीचर्स

अब इनमें वाई-फाई कनेक्टिविटी मिलती है। आप मोबाइल ऐप से दूर बैठे ही एसी का तापमान बदल सकते हैं।

यह खुद भी कमरे का तापमान एडजस्ट कर सकता है।

भारी हीटरों की तरह फर्श पर जगह घेरने के बजाय यह आसानी से दीवार या खिड़की पर फिट हो जाते हैं।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More