Last Updated Sep - 12 - 2025, 06:11 PM | Source : Fela News
अगर आप यूट्यूब क्रिएटर हैं तो यह जानना जरूरी है कि व्यूज के हिसाब से कमाई कैसे होती है। आज हम बताएंगे कि 1200 व्यूज पर यूट्यूब कितनी कमाई देती है।
यूट्यूब क्रिएटर्स को अच्छे पैसे और लोकप्रियता मिलती है, इसलिए अब पहले से ज्यादा लोग क्रिएटर बन रहे हैं। अगर आप भी चैनल शुरू करना चाहते हैं या कंटेंट अपलोड करते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कमाई कैसे होती है। आज हम बताएंगे कि 1,200 व्यूज आने पर यूट्यूब कितना पैसा देती है।
1,200 व्यूज पर यूट्यूब कितनी कमाई देती है?
यूट्यूब पर कमाई फिक्स नहीं होती। यह कई चीजों पर निर्भर करती है। अनुमान के मुताबिक, भारत में 1,000 व्यूज के लिए लगभग 54 रुपये मिलते हैं। यानी 1,200 व्यूज आने पर लगभग 65 रुपये कमाए जा सकते हैं, अगर आपका चैनल मॉनेटाइज्ड है।
कमाई किन चीजों पर निर्भर करती है?
यूट्यूब कमाई CPM (Cost Per Mille) पर निर्भर करती है, यानी 1,000 विज्ञापन इंप्रेशन पर आपको कितना पैसा मिलता है। भारत में CPM लगभग 42 से 170 रुपये तक होता है। इसके अलावा कंटेंट का टाइप और दर्शकों की लोकेशन भी कमाई को प्रभावित करती है। उदाहरण के लिए, हेल्थ और फिटनेस वीडियो पर ज्यादा कमाई होती है, जबकि व्लॉगिंग पर कम। अगर आपके दर्शक अमेरिका जैसे देशों से हैं, तो भी कमाई ज्यादा होगी। विज्ञापन पर क्लिक या वीडियो की एंगेजमेंट बढ़ने पर भी क्रिएटर्स को ज्यादा पैसा मिलता है।