Fela News Lifestyle Header Banner

iPhone 17 लॉन्च से पहले भारी गिरावट, 40 हजार से कम कीमत में बड़ा मौका

iPhone 17 लॉन्च से पहले भारी गिरावट, 40 हजार से कम कीमत में बड़ा मौका

Last Updated Sep - 09 - 2025, 11:22 AM | Source : Fela News

iPhone 15 Discount offer: एप्पल ने iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च से पहले पुराने मॉडलों के दाम परंपरा के मुताबिक काफी घटा दिए हैं।
iPhone 17 लॉन्च से पहले भारी गिरावट
iPhone 17 लॉन्च से पहले भारी गिरावट

iPhone 15 Discount offer: एप्पल ने iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च से पहले पुराने iPhones की कीमतें काफी घटा दी हैं। इसमें सबसे ज्यादा फायदा iPhone 15 पर मिल रहा है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था।

iPhone 15 की नई कीमत

लॉन्च के समय iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये थी, जिसे बाद में घटाकर 69,900 रुपये किया गया। अब Flipkart पर यह सिर्फ 64,900 रुपये में मिल रहा है। वहीं Amazon पर इसकी कीमत और कम होकर 59,900 रुपये तक पहुंच गई है। बैंक और कैशबैक ऑफर्स मिलाकर इसकी कीमत करीब 58,103 रुपये तक हो सकती है।

अगर आप एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल करते हैं और आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है, तो नया iPhone 15 आपको 40,000 रुपये से भी कम में मिल सकता है।

iPhone 15 के फीचर्स

फोन पांच रंगों में उपलब्ध है – ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो। इसमें 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले, Dynamic Island, 48MP + 12MP ड्युअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा है। यह A16 Bionic चिप और 6GB RAM के साथ आता है और iOS 18 तक अपग्रेड किया जा सकता है।

OPPO पर भी ऑफर

Flipkart पर OPPO K13 5G (256GB) भी डिस्काउंट के बाद सिर्फ 19,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 24,999 रुपये है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More