Fela News Lifestyle Header Banner

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार की जबरदस्त बिक्री, कीमत 6 लाख रुपये से भी कम

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार की जबरदस्त बिक्री, कीमत 6 लाख रुपये से भी कम

Last Updated Sep - 02 - 2025, 11:12 AM | Source : Fela News

भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Eeco को सबसे सस्ती 7-सीटर वैन माना जाता है। अगस्त 2025 में इसने फिर अच्छा प्रदर्शन किया और 10,000 से ज्यादा लोगों ने इसे खरीदा।
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार की जबरदस्त बिक्री
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार की जबरदस्त बिक्री

भारतीय मार्केट में Maruti Suzuki Eeco आज भी सबसे सस्ती 7-सीटर कार मानी जाती है। कम कीमत, अच्छे माइलेज और बड़े स्पेस की वजह से यह फैमिली और कमर्शियल दोनों तरह के ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। अगस्त 2025 में भी इसका क्रेज जारी रहा और कंपनी ने सिर्फ एक महीने में 10,785 यूनिट्स बेचीं। यह आंकड़ा अगस्त 2024 में हुई 10,985 यूनिट्स की बिक्री के करीब है।

दमदार इंजन और माइलेज

Maruti Eeco में 1.2-लीटर K-सीरीज डुअल-जेट वीवीटी पेट्रोल इंजन है, जो 18.76 bhp पावर और 104 Nm टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट 19.71 kmpl और CNG वेरिएंट 26.78 km/kg तक देता है। यही वजह है कि यह कार टैक्सी और कमर्शियल सेगमेंट में भी बहुत बिकती है

फीचर्स

कम कीमत के बावजूद इसमें कई जरूरी फीचर्स मिलते हैं, जैसे – रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, डुअल एयरबैग, ABS और EBD, स्लाइडिंग डोर, रिवर्स पार्किंग सेंसर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर। साथ ही इसमें नया स्टीयरिंग व्हील, हीटर और ज्यादा आरामदायक सीटिंग का विकल्प भी है।

कीमत और वेरिएंट

Maruti Suzuki Eeco की शुरुआती कीमत 5.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और टॉप वेरिएंट 6.96 लाख रुपये तक जाता है। यह कार 13 वेरिएंट्स और 5 कलर ऑप्शंस में आती है।

क्यों है Eeco बेस्ट-सेलिंग 7-सीटर

कम कीमत, ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट की वजह से Maruti Eeco लगातार बेस्ट-सेलिंग 7-सीटर बनी हुई है। अगस्त 2025 की 10,785 यूनिट्स की बिक्री ने फिर साबित किया कि भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद अब भी यही है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More