Fela News Lifestyle Header Banner

आईफोन में दिखें ये संकेत तो समझिए, फोन हो चुका हैक

आईफोन में दिखें ये संकेत तो समझिए, फोन हो चुका हैक

Last Updated Jan - 09 - 2026, 01:01 PM | Source : Fela News

आईफोन को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन स्पाइवेयर के खतरे बढ़े हैं। अगर फोन में ये संकेत दिखें तो तुरंत सतर्क हो जाएं, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
आईफोन में दिखें ये संकेत तो समझिए
आईफोन में दिखें ये संकेत तो समझिए

आज की डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि इसमें हमारी बैंकिंग डिटेल, निजी तस्वीरें, ईमेल और जरूरी दस्तावेज भी मौजूद होते हैं। ऐसे में फोन का हैक होना सीधे तौर पर आपकी प्राइवेसी और पैसों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। भले ही Apple का आईफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन्स में गिना जाता हो, लेकिन साइबर अपराधी अब ऐसे एडवांस स्पाईवेयर और मालवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो इसकी सुरक्षा में भी सेंध लगा सकते हैं।

अगर आपका आईफोन हैक हो जाता है, तो वह अक्सर कुछ चेतावनी संकेत देने लगता है। सबसे आम संकेत है फोन की बैटरी का अचानक तेजी से खत्म होना। अगर आपने इस्तेमाल नहीं बढ़ाया है, फिर भी बैटरी असामान्य रूप से जल्दी खत्म हो रही है, तो यह बैकग्राउंड में चल रहे स्पाइवेयर की ओर इशारा कर सकता है।

दूसरा बड़ा संकेत है फोन का जरूरत से ज्यादा गर्म होना या अपने आप स्लो हो जाना। कई यूजर्स शिकायत करते हैं कि ऐप्स खुलने में ज्यादा समय लगने लगा है या फोन बिना वजह हैंग हो रहा है। यह भी इस बात का संकेत हो सकता है कि कोई अनजान प्रोसेस फोन के संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है।

तीसरा अहम संकेत है अनचाहे पॉप-अप, अजीब नोटिफिकेशन या ऐसे मैसेज आना, जो आपने खुद नहीं भेजे। अगर आपके कॉन्टैक्ट्स यह कहें कि उन्हें आपकी ओर से संदिग्ध लिंक या मैसेज मिले हैं, तो यह गंभीर खतरे की निशानी है। इसके अलावा मोबाइल डेटा का अचानक ज्यादा खर्च होना भी हैकिंग का संकेत हो सकता है। स्पाईवेयर अक्सर चुपचाप डेटा सर्वर पर भेजते रहते हैं, जिससे आपका डेटा यूसेज तेजी से बढ़ जाता है। सेटिंग्स में जाकर डेटा कंजम्पशन जरूर चेक करें।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे किसी भी संकेत को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सबसे पहले अपने आईफोन को लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट करें, क्योंकि हर अपडेट में सुरक्षा पैच शामिल होते हैं। संदिग्ध ऐप्स को तुरंत हटाएं और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

अगर समस्या गंभीर लगे, तो फोन का बैकअप लेकर फैक्ट्री रीसेट करना एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है। साथ ही, अपने ईमेल, सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड तुरंत बदलें।

आईफोन भले ही सुरक्षित हो, लेकिन पूरी तरह हैक-प्रूफ नहीं है। थोड़ी सी सतर्कता और समय पर एक्शन आपको बड़े साइबर नुकसान से बचा सकता है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More