Last Updated Sep - 11 - 2025, 04:01 PM | Source : Fela News
iPhone 17 vs iPhone Air vs iPhone 17 Pro: एप्पल की नई लाइनअप में कई बढ़िया फीचर्स हैं। अगर आप नया आईफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए मददगार होगी।
लंबे इंतजार के बाद आईफोन 17 सीरीज लॉन्च हो गई है। इसकी बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। इस सीरीज में चार मॉडल हैं – आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स। ऐप्पल ने इस बार कई नए अपग्रेड दिए हैं। पहली बार अल्ट्रा-स्लिम आईफोन एयर लॉन्च किया गया है और प्रो मॉडल्स का डिजाइन भी बदला गया है। अगर आप नया आईफोन लेना चाहते हैं लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे कि कौन सा मॉडल सही रहेगा, तो यहां एक आसान गाइड है।
आईफोन 17
शुरुआती कीमत: ₹82,900
इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले और A19 चिप दी गई है। रियर में 48MP डुअल कैमरा और फ्रंट में सेंटर स्टेज कैमरा है। बैटरी 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है। 5 कलर ऑप्शन में आता है। कम कीमत में अच्छा आईफोन चाहने वालों के लिए यह सही विकल्प है।
आईफोन एयर
शुरुआती कीमत: ₹1,19,900
यह अब तक का सबसे पतला आईफोन है (5.6mm)। 6.5 इंच डिस्प्ले और टाइटैनियम फ्रेम के साथ प्रीमियम लुक देता है। इसमें A19 Pro चिप और 48MP सिंगल कैमरा है। अल्ट्रा-स्लिम और इनोवेटिव फोन चाहने वालों के लिए बेस्ट है।
आईफोन 17 प्रो
शुरुआती कीमत: ₹1,34,900
इसमें A19 Pro चिप, 6.3 इंच डिस्प्ले और 39 घंटे का वीडियो प्लेबैक है। रियर में 48MP+48MP+48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेंटर स्टेज कैमरा है। खास बात यह है कि यह एक साथ फ्रंट और रियर से वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
आईफोन 17 प्रो मैक्स
शुरुआती कीमत: ₹1,49,900
इसमें 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले और सबसे दमदार 5,088mAh बैटरी है। पहली बार इसमें 2TB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। यह खास तौर पर फिल्ममेकिंग या कंटेंट क्रिएशन करने वालों के लिए सही है, बशर्ते बजट कोई समस्या न हो।