Fela News Lifestyle Header Banner

रातभर फोन चार्ज पर छोड़ना खतरनाक, जानें बड़ा नुकसान

रातभर फोन चार्ज पर छोड़ना खतरनाक, जानें बड़ा नुकसान

Last Updated Nov - 01 - 2025, 12:07 PM | Source : Fela News

Smartphone Charging Tips: आजकल ज्यादातर लोग सोने से पहले फोन चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं ताकि सुबह बैटरी पूरी तरह चार्ज मिले.
रातभर फोन चार्ज पर छोड़ना खतरनाक
रातभर फोन चार्ज पर छोड़ना खतरनाक

Smartphone Charging Tips: आजकल ज्यादातर लोग रात को फोन चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं ताकि सुबह बैटरी पूरी मिले. लेकिन यह आदत आपके फोन की बैटरी और सुरक्षा दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है. यह छोटी लापरवाही फोन की लाइफ कम कर सकती है और कभी-कभी हादसे का कारण भी बन सकती है.

1. लगातार चार्जिंग से बैटरी पर असर:

फोन 100% चार्ज होने के बाद भी प्लग इन रहने से बैटरी पर दबाव पड़ता है. इससे बैटरी जल्दी कमजोर हो जाती है और चार्ज कम पकड़ती है.

2. ज्यादा गर्मी से खतरा:

पूरी रात चार्ज पर रहने से फोन गर्म होता है, जिससे बैटरी और इंटरनल पार्ट्स को नुकसान हो सकता है. ओवरहीटिंग से आग लगने या ब्लास्ट का खतरा भी रहता है, खासकर सस्ते चार्जर इस्तेमाल करने पर.

3. पावर फ्लक्चुएशन का असर:

अगर रात में वोल्टेज अचानक बढ़ या घट जाए तो फोन की बैटरी या चार्जिंग पोर्ट खराब हो सकता है, क्योंकि उस समय आप निगरानी नहीं रख पाते.

4. चार्जिंग का सही तरीका:

फोन को हमेशा 20% से 80% के बीच चार्ज करें. इससे बैटरी पर दबाव नहीं पड़ता और लाइफ बढ़ती है. अगर रात में चार्ज करना जरूरी है, तो स्मार्ट चार्जिंग फीचर वाले फोन या चार्जर का इस्तेमाल करें.

5. जरूरी सावधानियां:

  • हमेशा ओरिजिनल चार्जर और केबल ही इस्तेमाल करें.
  • फोन को तकिए के नीचे या कंबल के अंदर चार्ज न करें.
  • अगर फोन गर्म हो, तो चार्जिंग बंद कर दें.
  • रात में चार्जिंग की जगह दिन में चार्ज करें.

 

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More