Fela News Lifestyle Header Banner

F और J की-बटन पर बनी रेखाएं टाइपिंग गाइड के लिए होती हैं, जानें क्यों जरूरी हैं।

F और J की-बटन पर बनी रेखाएं टाइपिंग गाइड के लिए होती हैं, जानें क्यों जरूरी हैं।

Last Updated May - 14 - 2025, 04:57 PM | Source : Fela News

‘F’ और ‘J’ बटन पर बनी छोटी रेखाएं उंगलियों को सही जगह रखने में मदद करती हैं, जिससे टाइपिंग तेज और सही होती है।
F और J की-बटन पर बनी रेखाएं टाइपिंग गाइड के लिए होती हैं
F और J की-बटन पर बनी रेखाएं टाइपिंग गाइड के लिए होती हैं

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं, तो आपने कीबोर्ड के ‘F’ और ‘J’ बटन पर हल्की सी उभरी लाइन या बम्प जरूर देखी होगी। बहुत से लोग इसे सिर्फ डिजाइन का हिस्सा समझते हैं, लेकिन इसका एक खास कारण है।

असल में ये बम्प्स टाइपिंग में मदद के लिए बनाए गए हैं। जब कोई बिना कीबोर्ड देखे टाइप करता है, तो उसे अपनी उंगलियों की सही जगह का अंदाजा सिर्फ स्पर्श से होता है। ‘F’ और ‘J’ बटन पर बनी ये लाइनें बताती हैं कि इंडेक्स फिंगर (पहली उंगलियां) कहां रखनी हैं।

एक बार उंगलियां सही जगह रख ली जाएं, तो बाकी उंगलियां अपने आप सही पोजिशन पर आ जाती हैं। इसे "होम रो पोजीशन" कहा जाता है – बाएं हाथ के लिए A, S, D, F और दाएं हाथ के लिए J, K, L, ;।

इससे टाइप करते वक्त बार-बार कीबोर्ड देखने की जरूरत नहीं पड़ती, स्पीड बढ़ती है और गलतियां कम होती हैं। इसलिए अगली बार जब कीबोर्ड पर नजर डालें, तो इन बारीक डिजाइनों की अहमियत को समझें – ये टाइपिंग को आसान और बेहतर बनाने के लिए हैं।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More