Fela News Lifestyle Header Banner

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या एप्पल – जानिए किस टेक कंपनी में कर्मचारियों को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या एप्पल – जानिए किस टेक कंपनी में कर्मचारियों को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?

Last Updated Aug - 27 - 2025, 12:51 PM | Source : Fela News

लोग गूगल, मेटा और एप्पल जैसी कंपनियों में नौकरी पाने के लिए मेहनत करते हैं, क्योंकि यहां अच्छी सैलरी के साथ कई सुविधाएं मिलती हैं।
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या एप्पल
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या एप्पल

Highest salary Package Job: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसी बड़ी MNC कंपनियों में नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। IT सेक्टर में इनका दबदबा है और यहां काम करने वालों को हाई पैकेज के साथ कई सुविधाएं भी मिलती हैं। इसी वजह से इंडियन हों या किसी भी देश के लोग, इन कंपनियों में काम करने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन बड़ा सवाल है – इन तीनों में सबसे ज्यादा सैलरी कौन देता है?

सैलरी किन बातों पर निर्भर करती है

सैलरी आपके पद, अनुभव, लोकेशन और परफॉर्मेंस पर निर्भर करती है। अलग-अलग रिपोर्ट्स और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर इन कंपनियों का तुलना करना दिलचस्प है।

गूगल सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google और Meta (पहले Facebook) जैसी कंपनियां सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को शुरुआती लेवल पर Microsoft और Apple से ज्यादा सैलरी देती हैं। हालांकि, सीनियर लेवल पर यह अंतर कम हो जाता है। Google की खासियत है उसका ट्रांसपेरेंट और बैलेंस्ड सैलरी स्ट्रक्चर। यहां हर लेवल के लिए तय सैलरी बैंड है। इसके अलावा, Google बेस सैलरी के साथ स्टॉक ऑप्शन और बोनस भी देता है, जिससे कुल पैकेज काफी ज्यादा हो जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट की पॉलिसी

Microsoft में सैलरी Google से थोड़ी कम मानी जाती है, खासकर शुरुआती लेवल पर। लेकिन यहां प्रमोशन और ग्रोथ के अच्छे मौके मिलते हैं। सीनियर लेवल पर Microsoft भी लगभग बराबरी कर लेता है और कर्मचारियों को बेस सैलरी, स्टॉक और बोनस का अच्छा पैकेज देता है।

एप्पल की खासियत

Apple अपनी फेयर और कंसिस्टेंट सैलरी पॉलिसी के लिए जानी जाती है। शुरुआती सैलरी भले ही Google जितनी न हो, लेकिन Apple लंबे समय तक स्थिर और बेहतर ग्रोथ देता है। यहां सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि ब्रांड वैल्यू, काम का माहौल और इनोवेशन पर भी जोर दिया जाता है। खासतौर पर हार्डवेयर इंजीनियर और एक्सपर्ट रोल्स को अच्छी सैलरी मिलती है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More