Fela News Lifestyle Header Banner

Motorola Signature vs Galaxy S25 Ultra: 2026 में कौन फायदेमंद

Motorola Signature vs Galaxy S25 Ultra: 2026 में कौन फायदेमंद

Last Updated Jan - 28 - 2026, 05:08 PM | Source : Fela News

Motorola Signature और Samsung Galaxy S25 Ultra दोनों फ्लैगशिप फोन हैं. कीमत, कैमरा, बैटरी और AI फीचर्स के आधार पर जानिए 2026 में किसे खरीदना ज्यादा समझदारी होगी
Motorola Signature vs Galaxy S25 Ultra
Motorola Signature vs Galaxy S25 Ultra

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट 2026 में बेहद प्रतिस्पर्धी हो चुका है। हाल ही में लॉन्च हुआ Motorola Signature और पहले से मौजूद Samsung Galaxy S25 Ultra इस कैटेगरी के दो सबसे चर्चित फ्लैगशिप फोन हैं। दोनों ही डिवाइस हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, लेकिन इनका फोकस और अप्रोच अलग-अलग है। ऐसे में सवाल यह है कि इस साल किस फोन में निवेश करना ज्यादा फायदे का सौदा साबित होगा। 

डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Signature में 6.8 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए बेहद स्मूद और ब्राइट अनुभव देता है। वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। Samsung का डिस्प्ले कलर एक्यूरेसी और शार्पनेस के मामले में अब भी इंडस्ट्री बेंचमार्क माना जाता है। 

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी में दोनों फोन अलग पहचान रखते हैं । Motorola Signature सिर्फ 6.99mm पतला है और इसमें एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम के साथ Pantone इंस्पायर्ड फैब्रिक फिनिश दी गई है। यह फोन हल्का, स्लीक और स्टाइलिश लगता है। दूसरी ओर Galaxy S25 Ultra में टाइटेनियम बॉडी, फ्लैट एज डिजाइन और इन-बिल्ट S-Pen स्लॉट मिलता है, जो इसे ज्यादा रग्ड और प्रोफेशनल फील देता है। 

बैटरी और चार्जिंग के मामले में Motorola Signature साफ बढ़त बनाता है। इसमें 5,200mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलती है। वहीं Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh बैटरी है, लेकिन चार्जिंग स्पीड 45W वायर्ड और 15W वायरलेस तक सीमित है। फास्ट चार्जिंग चाहने वालों के लिए Motorola ज्यादा बेहतर विकल्प बनता है। 

कैमरा सेगमेंट में Samsung अब भी आगे नजर आता है। Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन डिटेल, नाइट फोटोग्राफी और ज़ूम क्षमता के लिए जाना जाता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस मिलते हैं । Motorola Signature में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है, जिसमें पेरिस्कोप लेंस और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरा आउटपुट कंसिस्टेंट है, लेकिन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Samsung ज्यादा आकर्षक रहेगा। 

परफॉर्मेंस की बात करें तो Motorola Signature में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक RAM के साथ आता है। यह फोन हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहद पावरफुल है। Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है, जो AI टास्क और लॉन्ग-टर्म स्टेबिलिटी के लिए बेहतर ऑप्टिमाइज्ड है। सॉफ्टवेयर और अपडेट्स में दोनों फोन Android 16 के साथ आते हैं और सात साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करते हैं। Samsung को Knox सिक्योरिटी और Galaxy Al का फायदा मिलता है, जबकि Motorola Moto Al और क्लीन यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। 

कीमत सबसे बड़ा अंतर पैदा करती है। Motorola Signature की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है, जबकि Galaxy S25 Ultra की कीमत करीब 1,07,000 रुपये तक जाती है। अगर बजट, फास्ट चार्जिंग और स्टाइल प्राथमिकता है तो Motorola Signature ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होता है। वहीं कैमरा, S-Pen और अल्ट्रा- प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहिए तो Galaxy S25 Ultra बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़े 

नया आधार ऐप आज होगा लॉन्च, पहचान सत्यापन होगा पूरी तरह डिजिटल

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More