Last Updated Oct - 30 - 2025, 11:25 AM | Source : Fela News
नेटफ्लिक्स अब शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट में भी आ गया है. कंपनी मोबाइल पर नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिससे यूजर्स फिल्मों और शोज के छोटे क्लिप्स देख सकेंगे.
शॉर्ट वीडियो के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए अब नेटफ्लिक्स ने भी इंस्टाग्राम रील्स जैसा फीचर लाने का फैसला किया है. कंपनी मोबाइल पर नया वर्टिकल फीड टेस्ट कर रही है, जिससे यूजर्स फिल्मों और टीवी शोज के छोटे क्लिप्स देख सकेंगे. नेटफ्लिक्स का कहना है कि यह सोशल मीडिया जैसा नहीं, बल्कि डिस्कवरी और सैंपलिंग फीचर है.
कैसे काम करेगा फीचर:
यूजर्स को नेटफ्लिक्स पर मूवी और शोज के शॉर्ट वीडियो दिखेंगे. किसी वीडियो पर टैप करने से पूरी मूवी या एपिसोड देखा जा सकेगा. इसका मकसद यूजर्स का वह समय बचाना है, जो वे तय करने में लगाते हैं कि क्या देखना है.
नेटफ्लिक्स का फायदा:
इस फीचर से कंपनी दर्शकों को लंबे समय तक अपने प्लेटफॉर्म पर रख सकेगी और दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर या क्लिप्स देखने की जरूरत नहीं होगी. यह मार्केटिंग टूल की तरह भी काम करेगा.
कंपनी का बयान:
नेटफ्लिक्स की CTO एलिजाबेथ स्टोन के मुताबिक, कंपनी टिकटॉक की कॉपी नहीं कर रही. इसमें यूजर द्वारा बनाया गया कंटेंट नहीं होगा, बल्कि नेटफ्लिक्स के ओरिजनल शोज से क्लिप्स दिखाए जाएंगे.
Jun - 09 - 2026
Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More