Fela News Lifestyle Header Banner

ChatGPT से ये 5 सवाल कभी न पूछें, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी – जानिए क्यों

ChatGPT से ये 5 सवाल कभी न पूछें, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी – जानिए क्यों

Last Updated Jun - 30 - 2025, 11:25 AM | Source : Fela News

ChatGPT: 2022 में लॉन्च होने के बाद से ChatGPT दुनिया भर में तेजी से मशहूर हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे हर दिन करीब 1 अरब बार सर्च किया जाता है।
ChatGPT से ये 5 सवाल कभी न पूछें
ChatGPT से ये 5 सवाल कभी न पूछें

ChatGPT:2022 में लॉन्च होने के बाद से ChatGPT दुनियाभर में बहुत तेजी से पॉपुलर हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे हर दिन 1 अरब बार सर्च किया जाता है, जिससे यह गूगल से भी तेज़ रफ्तार से मशहूर हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित यह टूल राइटिंग, कोडिंग, रिसर्च और कस्टमर सर्विस जैसे कई कामों में लोगों और कंपनियों की मदद कर रहा है।

हालांकि यह बहुत काम का टूल है, लेकिन कुछ बातें हैं जो ChatGPT से पूछना सही नहीं होता:

1. हेल्थ से जुड़ी सलाह न लें

ChatGPT हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करता है, लेकिन यह डॉक्टर नहीं है। बीमारी की पहचान और इलाज के लिए हमेशा असली डॉक्टर से सलाह लेना ही सही रहेगा।

2. हैकिंग या साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी न पूछें

अगर आप सोचते हैं कि किसी का सोशल मीडिया या ईमेल हैक करने का तरीका पूछ सकते हैं, तो यह गलत है। ChatGPT ऐसी जानकारी देने से सख्ती से मना करता है।

3. कानून से जुड़ी सलाह न लें

कानूनी मामले गंभीर होते हैं। ChatGPT सामान्य जानकारी दे सकता है, लेकिन किसी भी कानूनी फैसला लेने से पहले वकील से बात करना बेहतर है।

4. निवेश या पैसे से जुड़ा फैसला न करें

शेयर बाजार या इनवेस्टमेंट पर ChatGPT की सलाह हमेशा सही नहीं हो सकती। AI पुराने या अधूरे डेटा पर आधारित हो सकता है। सही जानकारी के लिए फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लें।

5. खतरनाक या हिंसक जानकारी न पूछें

बम बनाने जैसी हिंसक या गैरकानूनी जानकारी पूछने पर ChatGPT तुरंत मना कर देगा। यह टूल सुरक्षा और नैतिकता का पालन करता है।

ChatGPT कहां मददगार है?

ChatGPT ट्रैवल प्लान, पढ़ाई, नई स्किल्स सीखने और सामान्य जानकारी लेने में काफी मदद करता है। यह एक वर्चुअल टीचर की तरह सवाल-जवाब करवा सकता है। साथ ही, आजकल लोग इसका इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए भी कर रहे हैं, जैसे अपनी फोटो को एनीमे स्टाइल में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर करना।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More