Fela News Lifestyle Header Banner

अब क्रोम करेगा सारे काम, गूगल के नए AI फीचर्स आए

अब क्रोम करेगा सारे काम, गूगल के नए AI फीचर्स आए

Last Updated Jan - 29 - 2026, 11:43 AM | Source : Fela News

अब होटल बुकिंग से लेकर फ्लाइट प्राइस की तुलना तक के सारे काम क्रोम एक ही प्रॉम्प्ट पर कर सकेगा। इसके लिए गूगल ने क्रोम को जेमिनी एआई फीचर्स से लैस कर दिया है
गूगल के नए AI फीचर्स आए
गूगल के नए AI फीचर्स आए

अब गूगल क्रोम सिर्फ एक वेब ब्राउजर नहीं रह गया है। गूगल ने इसमें जेमिनी एआई फीचर्स जोड़ दिए हैं, जिसके बाद यह एक एआई-पावर्ड असिस्टेंट की तरह काम करेगा। अब होटल बुकिंग, फ्लाइट प्राइस की तुलना या किसी प्रोडक्ट की जानकारी के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यूजर को बस एक प्रॉम्प्ट देना होगा और बाकी काम क्रोम खुद कर देगा।

क्रोम में जुड़े नए एआई फीचर्स

क्रोम में अब नैनो बनाना मॉडल की मदद से इमेज जनरेशन की सुविधा भी मिल गई है। इसके साथ ही गूगल की पर्सनल इंटेलिजेंस को इंटीग्रेट किया गया है और ‘ऑटो ब्राउज’ नाम का नया एजेंटिक टूल जोड़ा गया है। इन सभी फीचर्स के साथ क्रोम एक सामान्य ब्राउजर से एआई ब्राउजर में बदल जाएगा। कंपनी क्रोम के इंटरफेस को भी रीडिजाइन कर रही है, जिसमें दाईं ओर एक नया पैनल जोड़ा जाएगा, जहां जेमिनी चैटबॉट उपलब्ध होगा।

ऑटो ब्राउज करेगा मुश्किल काम आसान

इस अपडेट का सबसे अहम फीचर ऑटो ब्राउज है। यह एक एआई एजेंट है, जो एक ही प्रॉम्प्ट पर कई काम कर सकता है। गूगल के मुताबिक, ऑटो ब्राउज होटल बुकिंग, फ्लाइट कंपेयर करने और ग्रॉसरी ऑर्डर जैसे टास्क संभाल सकेगा। यह फीचर सबसे पहले अमेरिका में एआई प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर जेमिनी को जीमेल और गूगल फोटोज जैसी ऐप्स के यूजर डेटा से जोड़ेगा, जिससे ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा।

एआई ब्राउजर में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

हाल के महीनों में ओपनएआई और परप्लेक्सिटी जैसी कंपनियां भी एआई ब्राउजर लॉन्च कर चुकी हैं। इनमें पारंपरिक ब्राउजर की तुलना में ज्यादा एडवांस फीचर्स और एआई टूल्स मिलते हैं, जिससे ब्राउजिंग आसान होने के साथ-साथ यूजर की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है। अब गूगल के इस कदम से एआई ब्राउजर की दौड़ और तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें-

ई-मेल पर इनकम टैक्स नोटिस आया? क्लिक से पहले सच्चाई जान लें

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More