Header Image

अब TV की बड़ी स्क्रीन पर भी देख सकेंगे Reels

अब TV की बड़ी स्क्रीन पर भी देख सकेंगे Reels

Last Updated Oct - 11 - 2025, 10:59 AM | Source : Fela News

अगर आप मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर रील्स देखकर थक गए हैं, तो इंस्टाग्राम आपके लिए नया फीचर ला सकती है। कंपनी टीवी ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है।
अब TV की बड़ी स्क्रीन पर भी देख सकेंगे Reels
अब TV की बड़ी स्क्रीन पर भी देख सकेंगे Reels

जल्द ही आप अपने स्मार्ट टीवी पर इंस्टाग्राम रील्स देख पाएंगे। कंपनी टीवी ऐप लॉन्च करने पर विचार कर रही है। इससे लोग बड़ी स्क्रीन पर रील्स और दूसरे वीडियो आसानी से देख सकेंगे। यह यूट्यूब के लिए भी चुनौती बन सकती है। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोस्सेरी ने कहा कि अभी यह सिर्फ विचाराधीन है और अभी कोई आधिकारिक काम शुरू नहीं हुआ है।

मोस्सेरी ने बताया कि अगर लोग टीवी पर कंटेंट देख रहे हैं, तो इंस्टाग्राम को भी वहां होना चाहिए। टीवी ऐप पर लाइव स्पोर्ट्स या एक्सक्लुसिव शोज नहीं होंगे। उन्होंने यह भी माना कि कंपनी को यह ऐप कई साल पहले लॉन्च कर देनी चाहिए थी।

भारत के बारे में उन्होंने कहा कि देश इंस्टाग्राम के लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है, खासकर टिकटॉक के बैन होने के बाद। 2020 में चीन के साथ सीमा विवाद के बाद भारत ने टिकटॉक और कई अन्य चीनी ऐप्स बैन कर दिए थे। इसके बाद इंस्टाग्राम ने भारत में शॉर्ट वीडियो मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की।

पिछले कुछ सालों में इंस्टाग्राम में कई बड़े बदलाव आए हैं। अब यह सिर्फ फोटो शेयरिंग ऐप नहीं रह गया है। प्राइवेट मैसेज, स्टोरीज और रील्स की वजह से लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। मेटा के मालिकाना हक वाली इंस्टाग्राम के मंथली यूजर्स 3 अरब से ज्यादा हो चुके हैं। कंपनी अब शॉर्ट वीडियो पर ज्यादा फोकस कर रही है ताकि ग्लोबल मार्केट में टिकटॉक को कड़ी टक्कर दी जा सके।

ये भी पढ़ें- 

Paytm की नई AI ध्वनि या दुकानदार की नई ताकत

 

Share :

Trending this week

OTG या माइक्रोवेव कौन बेहतर?

May - 29 - 2026

Microwave vs OTG: गर्मियों के मौसम में किचन में कुछ मिनट खड़े होकर ... Read More

पुराना फोन बेचने से पहले हटाएं ये चीजें

May - 29 - 2026

Cyber Fraud Prevention: नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद लोग अक्सर अपना पु... Read More

बार-बार AC ऑन-ऑफ करना पड़ सकता है भारी, बढ़ेगा बिल!

May - 26 - 2026

AC Use Tips: देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कई... Read More