Header Image

क्रीज-फ्री डिस्प्ले के साथ OPPO Find N6 जल्द लॉन्च

क्रीज-फ्री डिस्प्ले के साथ OPPO Find N6 जल्द लॉन्च

Last Updated Feb - 26 - 2026, 12:18 PM | Source : Fela News

ओप्पो अगले महीने Find N6 फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है, जिसमें क्रीज-लेस डिस्प्ले की झलक दिखाई गई है। ऐप्पल भी इसी तकनीक पर काम कर रही है।
क्रीज-फ्री डिस्प्ले के साथ OPPO Find N6 जल्द लॉन्च
क्रीज-फ्री डिस्प्ले के साथ OPPO Find N6 जल्द लॉन्च

फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा अब नई दिशा में बढ़ रही है। चाइनीज टेक ब्रांड ओप्पो ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन OPPO Find N6 की पहली झलक दिखाकर चर्चा तेज कर दी है। कंपनी ने एक टीजर जारी करते हुए दावा किया है कि इस बार डिवाइस में लगभग क्रीज - फ्री डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यानी फोन को खोलने पर बीच में पड़ने वाली लाइन या मोड़ का निशान बेहद कम या न के बराबर दिखाई देगा। 

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टेक सर्किल में चर्चा है कि OPPO Find N6 को 17 मार्च के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। टीजर में फोन का फ्लैट और स्मूद डिस्प्ले नजर आया है, जिसके साथ 'स्मूद सैलिंग' टैगलाइन दी गई है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार फोल्डेबल डिस्प्ले की सबसे बड़ी समस्या – क्रीज — को लगभग खत्म करने की कोशिश कर रही है। 

फोल्डेबल फोन्स की दुनिया में क्रीज एक बड़ी चुनौती रही है। कई ब्रांड्स ने इस दिशा में सुधार किए हैं, लेकिन पूरी तरह क्रीज - फ्री अनुभव अभी तक दुर्लभ रहा है। ओप्पो पहले भी Find N सीरीज में क्रीज कंट्रोल को लेकर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है, और अब Find N6 के जरिए इसे और बेहतर बनाने की तैयारी में है। 

OPPO Find N6, पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Find N5 का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नए हिंज मैकेनिज्म, बेहतर OLED पैनल और एआई पेन सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। रंग विकल्पों में ऑरेंज और टाइटैनियम शेड्स शामिल हो सकते हैं। 

यह डिवाइस चीन के साथ कुछ चुनिंदा एशियाई और यूरोपीय बाजारों में लॉन्च हो सकता है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। 

दिलचस्प बात यह है कि ऐप्पल भी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रही है और वह भी क्रीज-फ्री डिस्प्ले पर फोकस कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल सितंबर में iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ अपना पहला फोल्डेबल डिवाइस पेश कर सकती है। 

कंपनी सैमसंग की CoE OLED तकनीक का उपयोग कर सकती है, जिससे डिस्प्ले की मजबूती और विजुअल क्वालिटी बेहतर होगी और क्रीज कम दिखाई देगी। 

ओप्पो की यह पहल बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकती है। अगर Find N6 सच में क्रीज-लेस अनुभव देने में सफल होता है, तो यह फोल्डेबल सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। फिलहाल टेक प्रेमियों की नजरें अगले महीने होने वाले संभावित लॉन्च पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि ओप्पो का दावा हकीकत में कितना असरदार है। 

यह भी पढ़े 

Galaxy S26 Ultra आज लॉन्च, Samsung दिखाएगा नई ताकत з, falcha

Share :

Trending this week

WhatsApp को टक्कर देने की तैयारी

Apr - 13 - 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अब अपने यूजर्स के लिए एक नया मैस... Read More

Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G की भारत में बिक्री शुरू

Apr - 11 - 2026

Samsung Galaxy A57 5G and Galaxy A37 5G:स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग ने अपनी नई A ... Read More

रिजर्व में गाड़ी चलाना महंगा पड़ सकता है

Apr - 11 - 2026

रिजर्व फ्यूल पर गाड़ी चलाने की आदत दिखने में भले ही मामू... Read More