Header Image

खतरे से पहले फोन पर बजेगा अलर्ट! जान बचाएगा सरकार का SACHET सिस्टम

खतरे से पहले फोन पर बजेगा अलर्ट! जान बचाएगा सरकार का SACHET सिस्टम

Last Updated May - 04 - 2026, 01:44 PM | Source : Fela News

SACHET App: अब आपदा आने से पहले आपके फोन पर खतरे की घंटी बजेगी. सरकार का SACHET सिस्टम बिजली, बाढ़, भूकंप जैसे संकटों का अलर्ट भेजकर लाखों लोगों की जान बचाएगा.
खतरे से पहले फोन पर बजेगा अलर्ट!
खतरे से पहले फोन पर बजेगा अलर्ट!

SACHET App: अगर शनिवार को आपके मोबाइल पर अचानक तेज बीप के साथ अलर्ट मैसेज आया था तो घबराइए नहीं. यह कोई हैकिंग या खतरे की घंटी नहीं, बल्कि भारत सरकार के नए आपदा चेतावनी सिस्टम SACHET की टेस्टिंग थी. अब खतरा आने से पहले आपका फोन खुद आपको सतर्क करेगा.

क्या है SACHET सिस्टम?

SACHET एक राष्ट्रीय इमरजेंसी अलर्ट प्लेटफॉर्म है, जिसे प्राकृतिक आपदा, बाढ़, चक्रवात, भूकंप, भारी बारिश या किसी बड़े संकट से पहले लोगों तक तुरंत चेतावनी पहुंचाने के लिए बनाया गया है. इसे सरकारी दूरसंचार विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने मिलकर तैयार किया है.

खतरे वाले इलाके में ही बजेगा अलर्ट

इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह लोकेशन बेस्ड काम करता है. यानी जिस इलाके में खतरा होगा, सिर्फ वहीं मौजूद लोगों के फोन पर तेज बीप के साथ चेतावनी पहुंचेगी. इससे समय रहते लोग सुरक्षित जगह पहुंच सकेंगे.

SMS नहीं, सेकंडों में पहुंचेगा मैसेज

सरकार ने इसमें Cell Broadcast जैसी तेज तकनीक जोड़ी है, जिससे एक साथ लाखों-करोड़ों मोबाइल पर अलर्ट भेजा जा सकता है. नेटवर्क व्यस्त होने पर भी यह संदेश तेजी से पहुंचता है.

कई भाषाओं में मिलेगा खतरे का संदेश

SACHET सिस्टम हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में अलर्ट भेजता है ताकि हर व्यक्ति आसानी से समझ सके कि उसे क्या करना है और किससे बचना है.

क्यों की जा रही है टेस्टिंग?

सरकार अभी देशभर में इस सिस्टम की क्षमता जांच रही है. इसलिए अलग-अलग राज्यों में लोगों के फोन पर टेस्ट अलर्ट भेजे जा रहे हैं, ताकि असली आपदा के समय कोई तकनीकी दिक्कत न आए.

आपकी जान बचा सकता है ये सिस्टम

अब बाढ़ आए, तूफान आए या कोई बड़ा खतरा… सरकार का यह नया सिस्टम पहले ही आपके फोन पर खतरे की घंटी बजा देगा. यानी कुछ सेकंड की चेतावनी कई जिंदगियां बचा सकती है.

यह भी पढ़े 

Tech Tips: AC लगवाने से पहले जान लें सही दीवार, वरना कूलिंग बेकार!

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More