Fela News Lifestyle Header Banner

गर्मी में फोन हुआ ओवरहीट? तुरंत हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

गर्मी में फोन हुआ ओवरहीट? तुरंत हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Last Updated May - 20 - 2026, 04:24 PM | Source : Fela News

Mobile Tips: भीषण गर्मी अब सिर्फ इंसानों नहीं, स्मार्टफोन के लिए भी खतरा बन गई है. बढ़ता तापमान बैटरी, परफॉर्मेंस और स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकता है. जानिए फोन बचाने के आसान और जरूरी टिप्स।
गर्मी में फोन हुआ ओवरहीट?
गर्मी में फोन हुआ ओवरहीट?

Mobile Tips:भारत में इस समय भीषण गर्मी लोगों के साथ-साथ स्मार्टफोन्स के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है. राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव और तेज होने की चेतावनी दी है. ऐसे में जहां खुद को गर्मी से बचाना जरूरी है, वहीं अपने महंगे स्मार्टफोन को भी ओवरहीटिंग से सुरक्षित रखना बेहद अहम हो गया है.

आजकल ज्यादातर लोग हाई-एंड और प्रीमियम स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, जिनकी कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक होती है. लेकिन लगातार बढ़ती गर्मी इन डिवाइसों की बैटरी, प्रोसेसर और इंटरनल हार्डवेयर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. अगर फोन हीट की वजह से खराब हो जाए, तो उसकी रिपेयरिंग पर भारी खर्च करना पड़ सकता है.

गर्मी से फोन को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अत्यधिक तापमान की वजह से स्मार्टफोन तेजी से ओवरहीट होने लगता है. इसका सबसे ज्यादा असर बैटरी पर पड़ता है, जिससे बैटरी जल्दी खराब हो सकती है या उसकी बैकअप क्षमता घट सकती है. इसके अलावा फोन का प्रोसेसर स्लो होने लगता है, ऐप्स हैंग करने लगती हैं और परफॉर्मेंस पर असर दिखाई देने लगता है.

कई मामलों में ज्यादा गर्मी की वजह से फोन के इंटरनल पार्ट्स भी डैमेज हो सकते हैं. लगातार ओवरहीटिंग स्क्रीन, मदरबोर्ड और चार्जिंग सिस्टम तक को प्रभावित कर सकती है.

क्या करें और क्या नहीं?

टेक एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि स्मार्टफोन को कभी भी सीधे धूप में न रखें. खासकर कार के डैशबोर्ड, पार्क की बेंच या गर्म सतहों पर फोन छोड़ना खतरनाक हो सकता है. सीधी धूप फोन के तापमान को तेजी से बढ़ा देती है.

अगर आप बाहर हैं और तेज धूप में हैं, तो फोन का इस्तेमाल कम से कम करें. वीडियो रिकॉर्डिंग, गेमिंग और लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करने से फोन और ज्यादा गर्म हो सकता है.

मोटे और भारी फोन कवर भी गर्मी बढ़ाने का कारण बन सकते हैं. ऐसे केस फोन की हीट को बाहर निकलने नहीं देते, जिससे डिवाइस लंबे समय तक गर्म रहता है.

फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो तुरंत करें ये काम

अगर आपका स्मार्टफोन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो सबसे पहले उसे बंद कर दें. इसके बाद फोन को केस से बाहर निकालें और बैकग्राउंड में चल रही सभी ऐप्स बंद कर दें. Wi-Fi, डाउनलोड और अन्य एक्टिविटी कुछ समय के लिए रोक दें.

फोन को ठंडी और हवादार जगह पर रखें या पंखे के नीचे रखकर उसे नेचुरली ठंडा होने दें. एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि गर्म फोन को तुरंत फ्रिज या बर्फ के पास न रखें, क्योंकि अचानक तापमान बदलने से डिवाइस को और नुकसान हो सकता है.इस भीषण गर्मी में थोड़ी सावधानी आपके स्मार्टफोन को बड़े नुकसान से बचा सकती है.

यह भी पढ़े 

अब Deepfake वीडियो की खैर नहीं! YouTube ने लॉन्च किया नया फीचर

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More