Fela News Lifestyle Header Banner

फोन स्टोरेज फुल हो गई? नए साल से पहले डेटा ऐसे बचाएं

फोन स्टोरेज फुल हो गई? नए साल से पहले डेटा ऐसे बचाएं

Last Updated Jan - 23 - 2026, 12:26 PM | Source : Fela News

Phone storage full? How to save data before the New Year
नए साल से पहले डेटा ऐसे बचाएं
नए साल से पहले डेटा ऐसे बचाएं

नया साल सिर्फ तारीख बदलने का मौका नहीं होता, बल्कि खुद को और अपनी डिजिटल आदतों को बेहतर बनाने का भी सही समय होता है। आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। फोटो, वीडियो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, बैंकिंग ऐप्स और चैट्स - सब कुछ फोन में ही सेव रहता है। ऐसे में फोन की स्टोरेज जल्दी फुल हो जाना आम समस्या बन गई है। 

अक्सर लोग स्टोरेज फुल होने पर जरूरी फाइलें डिलीट करने से हिचकते हैं, क्योंकि इन्हीं में उनकी यादें और अहम जानकारी छुपी होती है। यही वजह है कि बिना प्लानिंग के फोन स्लो हो जाता है और कई बार जरूरी ऐप्स भी काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में नए साल से पहले डेटा का सुरक्षित बैकअप बनाना सबसे समझदारी भरा कदम है। 

आज स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डेटा बैकअप के कई भरोसेमंद विकल्प मौजूद हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय नाम Google Drive का है। यह एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इस्तेमाल करना बेहद आसान है। गूगल हर यूजर को 15GB तक की फ्री क्लाउड स्टोरेज देता है, जिसमें फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रखे जा सकते हैं। अगर यह स्पेस कम पड़ जाए, तो कम कीमत पर ज्यादा स्टोरेज प्लान भी लिए जा सकते हैं। 

इसके अलावा भारत में टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को क्लाउड स्टोरेज का फायदा दे रही हैं। जियो के कुछ रिचार्ज प्लान्स में एक साल के लिए 2TB तक का गूगल क्लाउड स्टोरेज दिया जा रहा है। वहीं, एयरटेल अपने चुनिंदा प्लान्स में हर महीने 30GB तक का क्लाउड स्टोरेज ऑफर करता है। अगर आप पहले से इन नेटवर्क्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह डेटा बैकअप का किफायती तरीका बन सकता है। 

हाल ही में रिलायंस जियो ने अपना नया क्लाउड प्लेटफॉर्म JioAICloud भी लॉन्च किया है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स फोटो, वीडियो और फाइलें ऑनलाइन सेव कर सकते हैं। शुरुआती तौर पर इसमें 50GB तक की फ्री स्टोरेज दी जा रही है, जिसे सीमित समय के लिए अन्य नेटवर्क यूजर्स भी ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अब सवाल यह उठता है कि क्लाउड स्टोरेज बेहतर है या फिजिकल ड्राइव ? क्लाउड स्टोरेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें डेटा कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है और डेटा कई सर्वर्स पर सुरक्षित रहता है। वहीं, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव या SSD एक बार की खरीद होती है, लेकिन इनके खोने या खराब होने का खतरा रहता है। 

अगर आप चाहते हैं कि नया साल बिना फोन स्लो होने और स्टोरेज फुल होने की टेंशन के शुरू हो, तो अभी से डेटा बैकअप की आदत डालना जरूरी है। सही विकल्प चुनकर न सिर्फ आपका फोन हल्का और तेज रहेगा, बल्कि आपकी जरूरी फाइलें और यादें भी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी। 

यह भी पढ़े 

फोन दूर होते ही लॉक होगा लैपटॉप, जानिए Windows 11 के छुपे फीचर्स

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More