Header Image

Portable AC vs Split AC: AC खरीदने से पहले जान लें, कौन सा मॉडल बढ़ाएगा बिजली बिल

Portable AC vs Split AC: AC खरीदने से पहले जान लें, कौन सा मॉडल बढ़ाएगा बिजली बिल

Last Updated Apr - 27 - 2026, 03:39 PM | Source : Fela news

Split AC Electricity Consumption: AC खरीदते वक्त सिर्फ कूलिंग नहीं, बिजली बिल का हिसाब भी समझना जरूरी है। Split AC और Portable AC में एक ऐसा मॉडल है जो चुपचाप ज्यादा यूनिट खाता है और महीने का खर्च बढ़ा देता है।
AC खरीदने से पहले जान लें, कौन सा मॉडल बढ़ाएगा बिजली बिल
AC खरीदने से पहले जान लें, कौन सा मॉडल बढ़ाएगा बिजली बिल

गर्मी से राहत पाने के लिए AC खरीदना आसान फैसला लगता है, लेकिन असली सवाल तब शुरू होता है जब हर महीने बिजली का बिल हाथ में आता है। बाजार में Split AC और Portable AC दोनों विकल्प तेजी से पसंद किए जा रहे हैं। एक तरफ पोर्टेबल AC को लोग इसकी आसानी से इधर-उधर ले जाने की सुविधा के कारण पसंद करते हैं, तो दूसरी तरफ Split AC अपनी दमदार कूलिंग के लिए मशहूर है। लेकिन बिजली खपत के मामले में दोनों में बड़ा अंतर है।

कौन खाता है ज्यादा बिजली?

जानकारों के मुताबिक Split AC आमतौर पर Portable AC के मुकाबले कम बिजली खर्च करता है। वजह साफ है—Split AC में इंडोर और आउटडोर दो अलग यूनिट होती हैं, जिससे कूलिंग सिस्टम ज्यादा संतुलित और एनर्जी एफिशिएंट तरीके से काम करता है। यह कमरे को जल्दी ठंडा करता है और तापमान बनाए रखने में कम यूनिट खपत करता है।

वहीं Portable AC में पूरा सिस्टम एक ही यूनिट में होता है। इसे कमरे की गर्म हवा बाहर निकालने और लगातार ठंडक बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यही कारण है कि यह ज्यादा बिजली खींचता है और लंबे इस्तेमाल में बिजली बिल तेजी से बढ़ा सकता है।

Portable AC का फायदा क्या है?

हालांकि Portable AC का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसकी मूवेबिलिटी है। आप इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जा सकते हैं। इसमें किसी परमानेंट इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती, इसलिए किराए के मकान में रहने वालों या छोटे स्पेस वाले लोगों के लिए यह सुविधाजनक विकल्प बन जाता है।

कूलिंग में कौन है ज्यादा दमदार?

अगर सिर्फ ठंडक की बात करें तो Split AC, Portable AC से कहीं ज्यादा पावरफुल साबित होता है। Split AC बड़े कमरे को जल्दी और समान रूप से ठंडा कर देता है, जबकि Portable AC छोटे कमरों तक ही सीमित असर दिखाता है। ज्यादा गर्मी में Portable AC को लगातार चलाना पड़ता है, जिससे बिजली खपत और बढ़ जाती है।

खरीदने से पहले ये समझ लें

अगर आप कम बिजली बिल, बेहतर कूलिंग और लंबे समय का इस्तेमाल चाहते हैं तो Split AC ज्यादा समझदारी भरा विकल्प है। लेकिन अगर आपका घर किराए का है, इंस्टॉलेशन नहीं कर सकते या AC को अलग-अलग कमरों में ले जाना चाहते हैं तो Portable AC काम आ सकता है।

यह भी पढ़े 

AC Tips: गर्मी में AC नहीं कर रहा कूल? जानें 4 बड़े कारण

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More