Header Image

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च डेट लीक, फीचर्स ने मचाया तहलका

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च डेट लीक, फीचर्स ने मचाया तहलका

Last Updated Feb - 10 - 2026, 05:23 PM | Source : Fela News

Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर बड़े खुलासे सामने आए हैं। फरवरी 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। दमदार कैमरा, AI फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी यूजर्स को लुभा सकती
Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च डेट लीक
Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च डेट लीक

Samsung एक बार फिर अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर चर्चा में है। कंपनी की Galaxy S सीरीज हमेशा से ही प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है, और अब S26 

सीरीज से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। 

रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Ultra को फरवरी 2026 के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Galaxy S26 और Galaxy S26+ के साथ Galaxy Unpacked इवेंट में पेश होगा। मशहूर टिप्स्टर IceUniverse के मुताबिक, यह इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

लॉन्च इवेंट और संभावित जगह 

सूत्रों की मानें तो इस बार Samsung अपना लॉन्च इवेंट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित कर सकता है। Silicon Valley के पास होने के कारण कंपनी यहां अपने Galaxy AI और जनरेटिव AI फीचर्स को बेहतर तरीके से पेश कर सकती है। इवेंट की शुरुआत पैसिफिक टाइम के अनुसार सुबह 10 बजे होने की संभावना है। 

दमदार डिजाइन और डिस्प्ले 

Galaxy S26 Ultra में प्रीमियम मेटल और ग्लास बॉडी देखने को मिल सकती है। फोन में 6.8 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बेहतर ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी के साथ यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए शानदार अनुभव देगा। 

कैमरा में बड़ा अपग्रेड 

Samsung अपने Ultra मॉडल में हमेशा कैमरा पर खास ध्यान देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में 200MP का अपग्रेडेड प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। यह फोन BK वीडियो रिकॉर्डिंग और AI-बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर्स के साथ आ सकता है। 

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर 

Galaxy S26 Ultra में लेटेस्ट Snapdragon या Exynos प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जो बाजार और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। फोन में 12GB से 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। इससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूथ होगा। 

बैटरी और चार्जिंग 

इस स्मार्टफोन में लगभग 5500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। Samsung इस बार बैटरी लाइफ को और बेहतर बनाने पर फोकस कर सकता है। 

Galaxy Al और नया सॉफ्टवेयर 

Galaxy S26 Ultra में Android 16 आधारित One UI का नया वर्जन मिल सकता है। इसमें Galaxy Al के कई नए फीचर्स शामिल होंगे, जैसे स्मार्ट फोटो एडिटिंग, लाइव ट्रांसलेशन, AI नोट्स और पर्सनल असिस्टेंट टूल्स ये फीचर्स फोन को और ज्यादा स्मार्ट बनाएंगे। 

संभावित कीमत 

हालांकि कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत भारत में करीब 1.20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। 

 यह भी पढ़े 

चार्जिंग की टेंशन खत्म! 10001mAh बैटरी वाले फोन लॉन्च

Share :

Trending this week

करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स पर बड़ा हैकिंग खतरा

May - 09 - 2026

SmartPhone Security Alert: भारत में इस्तेमाल हो रहे करोड़ों एंड्रॉयड स्... Read More

Instagram पर AI पोस्ट की पहचान आसान

May - 05 - 2026

Instagram AI creator label: सोशल मीडिया पर नकली और AI से बने पोस्ट्स की बाढ... Read More

खतरे से पहले फोन पर बजेगा अलर्ट!

May - 04 - 2026

SACHET App: अगर शनिवार को आपके मोबाइल पर अचानक तेज बीप के साथ अल... Read More