Fela News Lifestyle Header Banner

स्लो एंड्रॉयड? अपनाएं ये ट्रिक्स, फोन बन जाएगा रॉकेट

स्लो एंड्रॉयड? अपनाएं ये ट्रिक्स, फोन बन जाएगा रॉकेट

Last Updated Oct - 11 - 2025, 12:17 PM | Source : Fela news

कुछ समय इस्तेमाल के बाद एंड्रॉयड फोन स्लो हो जाता है। इसके कारण हो सकते हैं पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम या भरी हुई स्टोरेज।
अपनाएं ये ट्रिक्स, फोन बन जाएगा रॉकेट
अपनाएं ये ट्रिक्स, फोन बन जाएगा रॉकेट

कुछ समय इस्तेमाल के बाद एंड्रॉयड फोन धीरे-धीरे स्लो हो जाता है। नया फोन जल्दी रिस्पॉन्ड करता है, लेकिन महीनों बाद इसका जवाब देने का समय बढ़ जाता है। इससे जरूरी काम करते हुए झुंझलाहट हो सकती है और साधारण कामों में भी ज्यादा समय लग सकता है। आइए जानते हैं फोन स्लो होने के कारण और इसे तेज करने के तरीके।

फोन स्लो होने के कारण:

  • बैकग्राउंड ऐप्स: कई ऐप्स जो बैकग्राउंड में चल रही होती हैं, फोन की स्पीड कम कर देती हैं। पुराने मॉडल में यह ज्यादा होता है।
  • सेटिंग्स की वजह: ऑटो-सिंक, लोकेशन एक्सेस और बैकग्राउंड डेटा ट्रांसफर भी फोन स्लो कर सकते हैं। इसलिए गैर-जरूरी ऐप्स को परमिशन न दें।
  • कमजोर नेटवर्क: खराब या अनस्टेबल नेटवर्क के कारण ऐप्स और वेबसाइट धीरे लोड होती हैं।
  • पुराना सॉफ्टवेयर: पुराने एंड्रॉयड वर्जन में बग्स होने की वजह से फोन की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है।

फोन की स्पीड बढ़ाने के तरीके:

  • फोन रिस्टार्ट करें: फोन को रीस्टार्ट करने से टेम्परेरी मेमोरी खाली होती है और बैकग्राउंड ऐप्स बंद हो जाते हैं।
  • स्पेस खाली रखें: गैर-जरूरी ऐप्स और फाइल्स डिलीट करें। इससे फोन तेज और ऑर्गेनाइज्ड रहेगा।
  • फोन अपडेट रखें: ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को लगातार अपडेट करें। इससे परफॉर्मेंस बेहतर होगी, सुरक्षा बढ़ेगी और नए फीचर्स मिलेंगे।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More