Header Image

Tata Curvv EV पर मिल रहा है ₹1.70 लाख का बड़ा डिस्काउंट, जानिए ऑफर की पूरी जानकारी यहां।

Tata Curvv EV पर मिल रहा है ₹1.70 लाख का बड़ा डिस्काउंट, जानिए ऑफर की पूरी जानकारी यहां।

Last Updated May - 03 - 2025, 04:39 PM | Source : Fela News

Tata Curvv Electric SUV: मई 2025 में Tata Curvv EV पर 1.70 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 585 किमी रेंज और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स वाली ये इलेक्ट्रिक SUV अब पह
Tata Curvv EV पर मिल रहा है ₹1.70 लाख का बड़ा डिस्काउंट
Tata Curvv EV पर मिल रहा है ₹1.70 लाख का बड़ा डिस्काउंट

Discount on Tata Curvv EV:टाटा मोटर्स ने मई 2025 में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Tata Curvv EV पर शानदार छूट का ऐलान किया है। कंपनी के 2024 मॉडल पर खरीदारों को कुल 1.70 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इस ऑफर में ₹90,000 का सीधा कैश डिस्काउंट, ₹30,000 तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और ₹50,000 तक का लॉयल्टी बोनस शामिल है। हालांकि ये ऑफर स्थान और डीलरशिप के हिसाब से थोड़ा बदल सकता है, इसलिए गाड़ी खरीदने से पहले नजदीकी शोरूम से जानकारी जरूर ले लें।

Tata Curvv EV का इंटीरियर काफी प्रीमियम है। इसमें 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 9-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स इसे एक लग्जरी फीलिंग देते हैं।

सेफ्टी के मामले में भी Tata Curvv EV शानदार है। इसमें 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक सुरक्षित SUV बनाते हैं।

इस इलेक्ट्रिक SUV को दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया है। पहला 45 kWh बैटरी पैक है, जो फुल चार्ज पर 502 किमी की रेंज देता है। दूसरा बड़ा बैटरी पैक 55 kWh का है, जो एक बार चार्ज होने पर 585 किमी तक चल सकता है। ये लंबी रेंज इसे लॉन्ग ड्राइव के लिए बेहतरीन बनाती है।

Tata Curvv EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹17.49 लाख है, जबकि इसका टॉप मॉडल ₹22.24 लाख में आता है। ऑफर और छूट के बाद यह SUV पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है। जो लोग एक हाई-टेक, सुरक्षित और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More