Last Updated Mar - 17 - 2025, 12:26 PM | Source : Fela News
Tata Tiago NRG में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ नए बदलाव हुए हैं। यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का
Tata Tiago NRG नए फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत 7.2 लाख रुपये से शुरू
टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कार Tiago NRG को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस कार में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पिछले मॉडल से बेहतर हो गई है। इसकी कीमत 7.2 लाख रुपये से 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
क्या नया है Tiago NRG में?
>यह अब XZ और XZA दो वेरिएंट में उपलब्ध है। बेस मॉडल XT को बंद कर दिया गया है।
>यह रेगुलर Tiago से करीब 30,000 रुपये महंगी है।
>एक्सटीरियर में नए बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट्स, 15-इंच व्हील कवर, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स और NRG बैज दिया गया है।
>इंटीरियर अब ऑल-ब्लैक है, जिसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एप्पल कारप्ले, रियर कैमरा, ऑटो हेडलाइट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं।

CNG वेरिएंट भी उपलब्ध
Tiago NRG में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन (86hp) दिया गया है। यह अब CNG वेरिएंट में भी आता है, जो 73hp की पावर देता है। खास बात यह है कि CNG मॉडल में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है। CNG वेरिएंट की कीमत 8.2 लाख रुपये है
Feb - 23 - 2026
Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S26 Series को लॉन्च करने की तै... Read More