Fela News Lifestyle Header Banner

Telegram के नए फीचर्स इतने कमाल के हैं कि आप WhatsApp छोड़ने का सोच सकते हैं

Telegram के नए फीचर्स इतने कमाल के हैं कि आप WhatsApp छोड़ने का सोच सकते हैं

Last Updated Jun - 05 - 2025, 03:22 PM | Source : Fela News

Telegram ने जो नए फीचर्स लाए हैं, वे टेक्नोलॉजी में तरक्की और यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
Telegram के नए फीचर्स
Telegram के नए फीचर्स

भारत में अब भी सबसे ज्यादा लोग चैटिंग के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन Telegram भी अब एक दमदार विकल्प बनता जा रहा है। हाल ही में Telegram ने नया अपडेट (v11.12.0) जारी किया है, जिसमें कई आसान और खास फीचर्स जोड़े गए हैं, जो आपके चैटिंग का तरीका बदल सकते हैं।

1. अब Channel Admin से सीधी बात, बिना नंबर दिए

Telegram ने नया फीचर जोड़ा है, जिससे आप किसी चैनल के एडमिन को डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं – वो भी बिना अपना मोबाइल नंबर बताए। अगर एडमिन ने यह विकल्प चालू किया है, तो चैनल के नीचे मैसेज आइकन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर आप बात कर सकते हैं। खास बात ये है कि एडमिन चाहें तो मैसेज के बदले पैसे भी ले सकते हैं।

2. बड़े ग्रुप्स में बातचीत अब और आसान

Telegram ने ग्रुप चैट्स को आसान बनाने के लिए टॉपिक टैब्स जोड़े हैं। अब एक ही ग्रुप में अलग-अलग बातें टैब्स में दिखाई देंगी, जिससे किसी भी बातचीत को ढूंढना आसान हो जाएगा।

3. वॉइस मैसेज में एडिटिंग की सुविधा

अगर आप वॉइस मैसेज में गलती कर जाएं, तो अब उसे काट-छांट सकते हैं। रिकॉर्डिंग के समय आप ट्रिम कर सकते हैं और बीच में पॉज़ भी कर सकते हैं। इससे मैसेज ज्यादा बेहतर लगेगा।

4. फोटो भेजें अब HD क्वालिटी में

अब Telegram पर आप हाई-क्वालिटी (HD) फोटो भेज सकते हैं, जो साफ और शार्प दिखेगी, लेकिन फाइल साइज ज्यादा नहीं होगी। बस भेजने से पहले एडिट स्क्रीन पर जाकर “Send in High Quality” चुनना होगा।

अब फैसला आपके हाथ

Telegram के ये नए फीचर्स न सिर्फ स्मार्ट हैं बल्कि ये दिखाते हैं कि कंपनी यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रख रही है। ऐसे में Telegram अब WhatsApp का मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है। क्या आप WhatsApp से Telegram पर शिफ्ट करने के लिए तैयार हैं?

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More