Fela News Lifestyle Header Banner

टेस्ला का पहला शोरूम आज भारत में खुला, जानें गाड़ियों की कीमत कितनी होगी

टेस्ला का पहला शोरूम आज भारत में खुला, जानें गाड़ियों की कीमत कितनी होगी

Last Updated Jul - 15 - 2025, 11:06 AM | Source : Fela News

Tesla First Showroom: बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में टेस्ला ने 4000 स्क्वॉयर फुट की दुकान 5 साल के लिए लीज पर ली है। इसके बाद कंपनी दिल्ली में भी एक शोरूम खोलने
टेस्ला का पहला शोरूम आज भारत में खुला
टेस्ला का पहला शोरूम आज भारत में खुला

Tesla First Showroom:15 जुलाई को एलन मस्क की टेस्ला कंपनी भारत में कदम रख रही है। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में टेस्ला का पहला शोरूम आज खुलेगा। यहां टेस्ला की Model 3, Model Y और Model X कारें दिखाई जाएंगी, जो चीन से मंगाई गई हैं। विज़िटर्स को टेस्ला की खास टेक्नोलॉजी और फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

कितना है किराया?

BKC में 4000 स्क्वॉयर फुट के इस शोरूम को टेस्ला ने 5 साल के लिए लीज पर लिया है। इसके लिए कंपनी हर महीने करीब 35.26 लाख रुपये किराया देगी। हर साल इसमें 5% की बढ़ोतरी होगी, जिससे पांचवें साल तक किराया 43 लाख रुपये प्रति महीना हो सकता है।

क्या भारत में बनेंगी टेस्ला कारें?

मुंबई के बाद कंपनी दिल्ली में भी शोरूम खोलने की योजना बना रही है। पहले खबर थी कि टेस्ला भारत में प्लांट लगाएगी, लेकिन फिलहाल कंपनी की कोई ऐसी योजना नहीं है। यानी भारत में टेस्ला की कारें इम्पोर्ट की जाएंगी।

Model Y

यह एक इलेक्ट्रिक SUV है। कंपनी इसे दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी – लॉन्ग रेंज RWD और लॉन्ग रेंज AWD (डुअल मोटर)। एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 575 किलोमीटर तक चल सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत 46,630 डॉलर (करीब ₹38.9 लाख) है। भारत में इसकी कीमत लगभग ₹48 लाख हो सकती है।

Model 3

यह कार स्पीड और फीचर्स दोनों में दमदार है। यह स्टैंडर्ड प्लस और लॉन्ग रेंज वेरिएंट में आ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 162 किमी/घंटा है और यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3 सेकेंड में पकड़ सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत करीब ₹25.99 लाख है, जबकि भारत में इसकी अनुमानित कीमत ₹29.79 लाख हो सकती है।

Model X

यह एक बड़ी इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें सात लोग बैठ सकते हैं। एक बार चार्ज करने पर यह 560 किमी तक चल सकती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹48 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹83 लाख है। टैक्स जोड़ने पर भारत में इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कूà... Read More

दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट!

Jun - 01 - 2026

Cheapest Internet: जहां दुनिया के कई देशों में इंटरनेट की कीमतें लगà¤... Read More

OTG या माइक्रोवेव कौन बेहतर?

May - 29 - 2026

Microwave vs OTG: गर्मियों के मौसम में किचन में कुछ मिनट खड़े होकर à¤... Read More