Fela News Lifestyle Header Banner

Unlimited 5G का सच Jio, Airtel और Vi में फर्क

Unlimited 5G का सच Jio, Airtel और Vi में फर्क

Last Updated Jan - 17 - 2026, 05:54 PM | Source : Fela News

5G अनलिमिटेड प्लान्स सच में कितने अनलिमिटेड हैं ? Airtel, Vi और Jio के 5G डेटा की FUP लिमिट और असली सच्चाई जानिए।
Unlimited 5G का सच Jio
Unlimited 5G का सच Jio

 

भारत में 5G की शुरुआत के बाद से टेलीकॉम कंपनियां अपने-अपने "Unlimited 5G Data" प्लान्स को बड़े जोर-शोर से प्रमोट कर रही हैं। रिचार्ज करते समय “अनलिमिटेड " शब्द देखकर यूजर्स मान लेते हैं कि वे बिना किसी रोक-टोक के डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन असल सवाल यही है—क्या ये प्लान वाकई अनलिमिटेड हैं या सिर्फ नाम के? अगर आप Airtel, Vodafone Idea (Vi) या Reliance Jio का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो यह फर्क समझना बेहद जरूरी है।

Airtel और Vi: अनलिमिटेड, लेकिन शर्तों के साथ

Airtel और Vodafone Idea दोनों ही कंपनियां अपने 5G प्लान्स को Unlimited कहती हैं, लेकिन इनके साथ Fair Usage Policy (FUP) लागू होती है। टेलीकॉम रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंपनियों के 5G प्लान्स में लगभग 300GB डेटा (28 दिनों के लिए) की FUP लिमिट तय है।

इसका मतलब यह है कि अगर आप 300GB डेटा तक 5G स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो सब ठीक रहेगा। लेकिन जैसे ही यह लिमिट पार होती है, आपकी स्पीड कम हो सकती है या डेटा एक्सेस पर कुछ तरह की पाबंदी लग सकती है। यानी तकनीकी रूप से यह प्लान "अनलिमिटेड” नहीं, बल्कि हाई डेटा लिमिटेड कहा जा सकता है।

Reliance Jio: बिना घोषित लिमिट के 5G

अब बात करते हैं Reliance Jio की। जियो की आधिकारिक वेबसाइट और प्लान डिटेल्स में 5G डेटा को लेकर किसी भी FUP लिमिट का साफ जिक्र नहीं मिलता। यही वजह है कि मौजूदा समय में जियो को भारत की इकलौती ऐसी टेलीकॉम कंपनी माना जा रहा है, जो यूजर्स को वास्तविक Unlimited 5G डेटा ऑफर कर रही है।

अगर आप जियो के 5G नेटवर्क पर 300GB से ज्यादा डेटा भी इस्तेमाल करते हैं, तब भी कंपनी की ओर से कोई तय लिमिट सामने नहीं आती। इसका मतलब यह नहीं कि भविष्य में पॉलिसी नहीं बदलेगी, लेकिन फिलहाल जियो के 5G यूजर्स बिना घोषित सीमा के हाई-स्पीड डेटा का फायदा उठा सकते हैं।

यूजर्स को क्या ध्यान रखना चाहिए?

“Unlimited” शब्द देखकर आंख बंद करके रिचार्ज करना सही नहीं है। हमेशा प्लान की FUP शर्तें, नेटवर्क कवरेज और अपने डेटा इस्तेमाल की आदत को ध्यान में रखें। अगर आप हैवी यूजर हैं- जैसे 4K स्ट्रीमिंग, गेमिंग या हॉटस्पॉट इस्तेमाल करते हैं तो जियो का 5G फिलहाल ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

Airtel और Vi का 5G अनलिमिटेड डेटा असल में लिमिटेड है, जबकि Reliance Jio इस समय बिना घोषित FUP के 5G डेटा दे रहा है। इसलिए अगली बार रिचार्ज करने से पहले सिर्फ "Unlimited" शब्द नहीं, बल्कि उसकी शर्तें जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें:  

6G फोन कब आएंगे? कंपनी ने बताया खास टाइमलाइन!

 

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More