Header Image

फोन पानी में भीग जाए तो क्या करें? चावल नहीं, अपनाएं ये सही तरीके

फोन पानी में भीग जाए तो क्या करें? चावल नहीं, अपनाएं ये सही तरीके

Last Updated Mar - 16 - 2026, 11:53 AM | Source : Fela News

Smartphone Care Tips: अगर आपका फोन भीग गया है या उसमें पानी चला गया है, तो उसे तुरंत इस्तेमाल न करें। ऐसे में फोन को बंद कर दें और उसे सूखने के लिए किसी हवादार जगह पर रख दें।
फोन पानी में भीग जाए तो क्या करें?
फोन पानी में भीग जाए तो क्या करें?

Smartphone Care Tips: पानी या किसी भी तरह का लिक्विड स्मार्टफोन के लिए काफी नुकसानदायक होता है। कई कंपनियां लिक्विड डैमेज को वारंटी में भी शामिल नहीं करतीं। ऐसे में अगर फोन पानी में गिर जाए तो लोग तुरंत उसे ऑन करके चेक करने लगते हैं या फिर चावल में रख देते हैं, लेकिन ये दोनों तरीके फोन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

फोन भीगने के बाद क्या करें?

सबसे पहले फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर दें और उसे इस्तेमाल न करें। भीगे हुए फोन को चालू रखने से उसके अंदर मौजूद पार्ट्स खराब हो सकते हैं। इसके बाद फोन का कवर, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और अन्य एक्सेसरीज निकाल दें, ताकि डिवाइस जल्दी सूख सके।

फोन की बाहरी सतह को सूखे और मुलायम कपड़े से हल्के हाथ से साफ करें। इससे ऊपर जमा पानी हट जाएगा। इसके बाद फोन को किसी हवादार जगह पर रखकर प्राकृतिक तरीके से सूखने दें। अगर पूरी तरह सूखने के बाद भी फोन चालू न हो तो उसे सर्विस सेंटर में दिखाना बेहतर रहेगा।

साथ ही फोन को जोर से हिलाने से बचें, क्योंकि इससे पानी अंदर के हिस्सों तक पहुंच सकता है और ज्यादा नुकसान कर सकता है।

क्या न करें?

फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा गर्म हवा से फोन के अंदरूनी पार्ट्स खराब हो सकते हैं। इसके अलावा फोन को तेज धूप में भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ज्यादा गर्मी डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़े 

YouTube पर 1 मिलियन व्यूज से कितनी होती है कमाई? जानिए पूरी सच्चाई

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More