Fela News Lifestyle Header Banner

नए साल पर WhatsApp का धमाका, आए 3 नए दमदार फीचर्स

नए साल पर WhatsApp का धमाका, आए 3 नए दमदार फीचर्स

Last Updated Jan - 08 - 2026, 11:29 AM | Source : Fela News

नए साल पर WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए तीन नए फीचर्स लॉन्च किए, जिससे यूजर्स की बातचीत और प्लानिंग आसान हो जाएगी।
नए साल पर WhatsApp का धमाका
नए साल पर WhatsApp का धमाका

नए साल की शुरुआत में WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी एक साथ तीन बड़े अपडेट लेकर आई है, जिससे ऐप का इस्तेमाल और आसान व मजेदार हो जाएगा। ये अपडेट्स खासतौर पर ग्रुप चैट को ज्यादा बेहतर, समझने में आसान और उपयोगी बनाएंगे। काफी समय से यूजर्स इन फीचर्स का इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं इन नए अपडेट्स के बारे में।

मैंबर टैग फीचर

इस फीचर की मदद से ग्रुप में शामिल लोग अपने लिए एक खास टैग या रोल चुन सकते हैं। इससे बाकी मेंबर्स को आसानी से समझ आ जाएगा कि वह यूजर कौन है और उसकी भूमिका क्या है। टैग को जरूरत के हिसाब से बदला भी जा सकता है। जैसे किसी स्पोर्ट्स ग्रुप में कोई खुद को गोलकीपर लिख सकता है या स्कूल ग्रुप में टीचर का टैग लगा सकता है। यह फीचर बड़े ग्रुप्स में काफी काम आएगा।

टेक्स्ट स्टिकर फीचर

अब यूजर्स अपने मनपसंद शब्द या वाक्य को स्टिकर में बदल सकते हैं। WhatsApp ने टेक्स्ट स्टिकर का ऑप्शन दिया है, जिससे कोई भी टाइप किया हुआ टेक्स्ट स्टिकर बनाकर सेव किया जा सकता है। इससे चैट करना और ज्यादा मजेदार हो जाएगा।

स्मार्ट इवेंट रिमाइंडर

WhatsApp ने इवेंट रिमाइंडर फीचर को भी बेहतर बनाया है। अब ग्रुप में इवेंट बनाते समय यूजर कस्टम रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इससे ग्रुप में शामिल लोगों को समय और इवेंट की जानकारी साफ-साफ मिल जाएगी। यह फीचर ग्रुप प्लानिंग को आसान बनाएगा।

इन नए अपडेट्स से साफ है कि WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहना चाहता, बल्कि ग्रुप प्लानिंग और बातचीत का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनना चाहता है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More