Fela News Lifestyle Header Banner

WhatsApp Web अचानक ठप, लॉग-इन और मैसेजिंग में दिक्कत

WhatsApp Web अचानक ठप, लॉग-इन और मैसेजिंग में दिक्कत

Last Updated Feb - 28 - 2026, 11:38 AM | Source : Fela News

WhatsApp Web पर सुबह से आउटेज की शिकायतें बढ़ीं। यूजर्स को लॉग-इन, QR कोड स्कैन और मैसेज सिंक में समस्या का सामना करना पड़ा, कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया।
WhatsApp Web अचानक ठप
WhatsApp Web अचानक ठप

WhatsApp Web को लेकर सोमवार सुबह से देशभर के यूजर्स ने परेशानी की शिकायतें दर्ज कराई हैं। कई लोगों का कहना है कि वे प्लेटफॉर्म पर लॉग-इन नहीं कर पा रहे, जबकि कुछ यूजर्स को मैसेज भेजने और चैट सिंक होने में दिक्कत आ रही है। इस अचानक आई तकनीकी समस्या ने ऑफिस और कामकाजी यूजर्स को खासा प्रभावित किया है, जो डेस्कटॉप वर्जन पर निर्भर रहते हैं।

इंटरनेट सेवाओं की निगरानी करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सुबह से ही WhatsApp Web के डाउन होने की रिपोर्ट्स बढ़ने लगीं। करीब 11:48 बजे शिकायतों की संख्या सबसे ज्यादा दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 65 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट एक्सेस करने में समस्या बताई, 27 प्रतिशत ने ऐप से जुड़ी परेशानी और 7 प्रतिशत ने लॉग-इन से संबंधित दिक्कत की शिकायत की।

कई यूजर्स का कहना है कि WhatsApp Web ओपन करने पर QR कोड स्कैन की प्रक्रिया अटक जा रही है। खासतौर पर iPhone यूजर्स को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। उनका कहना है कि QR कोड स्कैन करने के बाद भी अकाउंट वेब वर्जन से कजेक्ट नहीं हो पा रहा। वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि उनके मैसेज डेस्कटॉप पर सिंक नहीं हो रहे, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा, कुछ लोगों ने मैसेज डिलीवरी में देरी की भी शिकायत की है। यानी मैसेज भेजने के बाद वह सैड या 'डिलीवर स्टेटस में अटका हुआ दिखाई दे रहा है। कई यूजर्स के लिए यह समस्या असुविधाजनक साबित हुई. क्योंकि वे ऑफिस कम्यूनिकेशन के लिए WhatsApp Web का उपयोग करते हैं।

हालांकि, इस आउटेज को लेकर अभी तक WhatsApp या उसकी पैरेंट कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि समस्या सिर्फ भारत तक सीमित है या अन्य देशों में भी यूजर्स को इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की समस्या सर्वर लोड, अपडेट या बैकएंड तकनीकी खामी के कारण हो सकती है। इससे पहले भी सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर अस्थायी आउटेज देखने को मिले हैं। हाल ही में YouTube की सेवाएं भी कुछ समय के लिए बाधित हुई थी, जिसे बाद में तकनीकी खामी बताकर ठीक कर दिया गया था।

फिलहाल यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी जल्द ही समस्या को ठीक कर सेवा बहाल करेगी। जब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती, तब तक यह साफ नहीं हो पाएगा कि आउटेज की असली वजह क्या है। लेकिन एक बार फिर यह घटना दिखाती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती निर्भरता के बीच तकनीकी स्कावटे कितनी बड़ी चुनौती बन सकती है।

यह भी पढ़े 

भारत में जल्द लॉन्च होगा Apple Pay, बैंकों से बातचीत

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More