Fela News Lifestyle Header Banner

AI नौकरियां छीनेगा या बदलेगा खेल ? Nvidia CEO ने बताया सच

AI नौकरियां छीनेगा या बदलेगा खेल ? Nvidia CEO ने बताया सच

Last Updated Jan - 24 - 2026, 05:27 PM | Source : Fela News

AI से जॉब्स खत्म होंगी या नए मौके बनेंगे? Nvidia CEO जेन्सन हुआंग के बयान ने टेक और ट्रेड जॉब्स की बहस को नया मोड़ दिया। -
AI नौकरियां छीनेगा या बदलेगा खेल ?
AI नौकरियां छीनेगा या बदलेगा खेल ?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर दुनिया भर में एक ही सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है— क्या AI इंसानों की नौकरियां छीन लेगा? ChatGPT, Claude और Gemini जैसे टूल्स के आने के बाद खासतौर पर व्हाइट कॉलर जॉब्स को लेकर डर बढ़ा है। कोडिंग, डेटा एनालिसिस और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसी नौकरियों को सबसे ज्यादा खतरे में माना जा रहा है। इसी बीच Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग का एक बयान सामने आया है, जिसने इस बहस को बिल्कुल नया नजरिया दे दिया है। 

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस सम्मेलन में बोलते हुए जेन्सन हुआंग ने साफ कहा कि यह मान लेना गलत है कि AI बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म कर देगा। उनके मुताबिक, AI नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनके स्वरूप को बदलेगा । कुछ काम ऑटोमेशन से आसान जरूर होंगे, लेकिन इससे नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। 

हुआंग का कहना है कि आने वाले समय में AI को चलाने के लिए जिस तरह के विशाल डेटा सेंटर्स, चिप फैक्ट्रियां और टेक इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी, वह इतिहास का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार साबित हो सकता है। इन प्रोजेक्ट्स को खड़ा करने के लिए सिर्फ सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं, बल्कि प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, टेक्नीशियन, स्टील वर्कर्स और कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट्स की भारी मांग होगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट पर मजाक चलता रहा है कि लोग चाहते थे AI बर्तन धोए और इंसान क्रिएटिव काम करे, लेकिन हुआ उल्टा। अब AI आर्ट और कोड लिख रहा है, जबकि इंसानों को फिजिकल स्किल्स की ओर लौटना पड़ सकता है। हुआंग के मुताबिक, यह बदलाव नकारात्मक नहीं है, क्योंकि इन स्किल-आधारित प्रोफेशन्स में सैलरी तेजी से बढ़ रही है। Nvidia CEO ने दावा किया कि कई ट्रेड जॉब्स में अब सालाना एक लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई संभव है। खासकर AI डेटा सेंटर्स और सेमीकंडक्टर प्लांट्स में काम करने वाले स्किल्ड वर्कर्स की डिमांड आने वाले वर्षों में और बढ़ेगी। स्किल्ड लेबर की कमी के चलते इन प्रोफेशन्स की वैल्यू लगातार ऊपर जा रही है। 

हुआंग ने यह भी साफ किया कि AI की दुनिया सिर्फ कोडर्स और रिसर्चर्स तक सीमित नहीं है। जैसे-जैसे डिजिटल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा, वैसे-वैसे हर तरह की स्किल्स की जरूरत बनी रहेगी। उनके शब्दों में, "हर किसी को अच्छी कमाई का मौका मिलना चाहिए, " चाहे वह ऑफिस में काम करे या किसी फैक्ट्री साइट पर। 

कुल मिलाकर, Nvidia CEO का संदेश साफ है - AI नौकरियां खत्म करने वाला दुश्मन नहीं है, बल्कि एक ऐसा बदलाव है जो लोगों को नए रोल्स और नई स्किल्स की ओर ले जाएगा। जो लोग इस बदलाव के साथ खुद को ढाल लेंगे, उनके लिए AI खतरा नहीं, बल्कि अवसर बन सकता है। 

यह भी पढ़े 

बिना टाइप किए मिलेगा जवाब! Grok का नया AI फीचर

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More