Fela News Lifestyle Header Banner

iPhone बंद होने पर भी मिल सकता है, Apple की ये ट्रिक जानिए

iPhone बंद होने पर भी मिल सकता है, Apple की ये ट्रिक जानिए

Last Updated Jan - 09 - 2026, 03:33 PM | Source : Fela News

iPhone खो जाए या बंद हो जाए, फिर भी ट्रैक किया जा सकता है। Apple का Find My फीचर बिना इंटरनेट और बैटरी के भी कमाल करता है।
iPhone बंद होने पर भी मिल सकता है
iPhone बंद होने पर भी मिल सकता है

अगर आपका iPhone खो जाए या चोरी हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बहुत कम यूजर्स जानते हैं कि Apple ने अपने iPhones में ऐसा फीचर दिया है, जिसकी मदद से फोन पूरी तरह बंद होने या बैटरी खत्म होने के बाद भी ट्रैक किया जा सकता है। यह फीचर Apple के Find My नेटवर्क पर काम करता है और जरूरत पड़ने पर आपके लिए बड़ा सहारा बन सकता है।

आमतौर पर लोगों को लगता है कि फोन बंद होते ही ट्रैकिंग नामुमकिन हो जाती है। लेकिन Apple ने इस सोच को बदल दिया है। iPhone में एक खास लो-पावर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फोन के बंद होने के बाद भी कुछ समय तक एक्टिव रहती है। यही वजह है कि आपका iPhone ऑफलाइन होने पर भी लोकेशन भेज सकता है।

दरअसल, यह सिस्टम Find My Network के जरिए काम करता है। जब आपका iPhone खो जाता है, तो वह आसपास मौजूद दूसरे Apple डिवाइसेज़ - जैसे iPhone, iPad या Mac - से एन्क्रिप्टेड सिग्नल के जरिए अपनी लोकेशन शेयर करता है। खास बात यह है कि इसमें आपकी पहचान पूरी तरह सुरक्षित रहती है और किसी दूसरे यूजर को यह पता भी नहीं चलता कि उनका डिवाइस इस काम में इस्तेमाल हो रहा है।

यह फीचर तभी काम करता है, जब आपने पहले से अपने iPhone में Find My को ऑन किया हो। इसके लिए आपको iPhone की सेटिंग्स में जाकर Apple ID सेक्शन में " Find My iPhone " और "Find My Network" दोनों ऑप्शन को एक्टिव रखना होता है। एक बार यह सेट हो जाए, तो फोन बंद होने की स्थिति में भी आखिरी लोकेशन और आसपास की मूवमेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अगर आपका iPhone खो गया है, तो आप किसी दूसरे Apple डिवाइस या iCloud वेबसाइट पर जाकर Find My ऐप के जरिए उसकी लोकेशन देख सकते हैं। यहां से आप फोन को लॉक कर सकते हैं, उस पर मैसेज दिखा सकते हैं या जरूरत पड़ने पर रिमोटली सारा डेटा भी डिलीट कर सकते हैं।

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर खासतौर पर चोरी के मामलों में बेहद कारगर साबित हुआ है। कई बार चोर फोन बंद कर देते हैं, लेकिन फिर भी Find My नेटवर्क की मदद से उसकी लोकेशन सामने आ जाती है।

Apple का यह फीचर iPhone यूजर्स के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है। अगर आपने अब तक इसे ऑन नहीं किया है, तो तुरंत सेटिंग्स में जाकर इसे एक्टिव करें-क्योंकि सही समय पर यही ट्रिक आपका महंगा iPhone वापस दिला सकती है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More