Fela News Lifestyle Header Banner

YouTube का नया AI टूल बिना कैमरा वीडियो बनाएगा, जानें क्रिएटर्स की दुनिया में क्या बदलेगा

YouTube का नया AI टूल बिना कैमरा वीडियो बनाएगा, जानें क्रिएटर्स की दुनिया में क्या बदलेगा

Last Updated Jun - 23 - 2025, 02:47 PM | Source : Fela News

Youtube AI Feature: YouTube वीडियो बनाने का तरीका अब बदल रहा है, और इस बार इसमें इंसान नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अहम भूमिका निभा रहा है।
YouTube का नया AI टूल बिना कैमरा वीडियो बनाएगा
YouTube का नया AI टूल बिना कैमरा वीडियो बनाएगा

Youtube AI Feature: YouTube अब एक ऐसा टूल ला रहा है जिससे बिना कैमरा, एक्टिंग या एडिटिंग स्किल के भी वीडियो बनाए जा सकेंगे। इस नए टूल का नाम है Veo 3, जो गूगल की नई AI तकनीक पर आधारित है। इसे जल्द ही YouTube Shorts में शामिल किया जाएगा।

Veo 3 क्या है?

Veo 3 एक ऐसा AI टूल है जो टेक्स्ट लिखकर वीडियो बना सकता है। यानी अगर आप कुछ शब्दों में बता दें कि आप कैसा वीडियो चाहते हैं—जैसे एक बच्चा कागज़ के हवाई जहाज से खेल रहा हो और बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रही हो—तो यह AI खुद से वह वीडियो बना देगा। न आपको शूटिंग करनी है, न ही एडिटिंग करनी है।

YouTube के CEO नील मोहन ने Cannes Lions Festival में कहा था कि जल्द ही Shorts में बड़ा AI अपडेट आने वाला है। इस अपडेट के बाद वीडियो बनाना बेहद आसान और तेज हो जाएगा।

कंटेंट क्रिएटर्स पर असर

जहां एक ओर यह AI टूल वीडियो बनाना आसान बना देगा, वहीं दूसरी ओर यह छोटे क्रिएटर्स के लिए चिंता की बात भी है। जो लोग अपने कैमरे से मेहनत करके वीडियो बनाते हैं, उन्हें AI से मुकाबला करना मुश्किल हो सकता है।

आज YouTube Shorts को हर दिन 200 बिलियन बार देखा जाता है, और 25% से ज्यादा क्रिएटर्स इससे पैसे कमाते हैं। अगर AI तेजी से और सस्ते में वीडियो बनाने लगा तो हो सकता है कि असली कलाकारों की कमाई और पहचान पर असर पड़े।

Veo 3 में आवाज, सीन और म्यूजिक सब कुछ जोड़ने का ऑप्शन होगा। यानी एक पूरा वीडियो कुछ ही मिनटों में बन सकता है—बस कुछ शब्दों की मदद से।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कूà... Read More

दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट!

Jun - 01 - 2026

Cheapest Internet: जहां दुनिया के कई देशों में इंटरनेट की कीमतें लगà¤... Read More

OTG या माइक्रोवेव कौन बेहतर?

May - 29 - 2026

Microwave vs OTG: गर्मियों के मौसम में किचन में कुछ मिनट खड़े होकर à¤... Read More